-विधि-विधान से किया पूजन…

बिहार(सुपौल)-(कोशी ब्यूरों)-जिले के त्रिवेणीगंज में शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर शनिवार को शहर के देवी मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी कोरोना संक्रमण पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी रही।
मंदिरों में महागौरी स्वरुप में देवी मां का भव्य श्रृंगार किया गया। अष्टमी पर देवी मां के दर्शन और पूजन के लिए मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। शहर के मेला ग्राउंड स्थित अजगैबी काली दुर्गा मंदिर,मेन रोड स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर, मंगल बाजार स्थित चम्पावती स्थान में देवी की प्रतिमा को खूबसूरती से सजाया गया है।

सुबह माता के स्नान के बाद श्रृंगार व आरती के बाद से ही देवी मंदिरों के कपाट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गए। श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन-पूजन कर उनसे मनौतियां मांगी। अष्टमी पर देवी मंदिरों में कन्याओं की पूजा की और उन्हें भोजन कराया गया। पौराणिक मान्यताओं में महागौरी स्वरुप में देवी मां अपने भक्तों का कल्याण करती हैं। अष्टमी पर देवी मां की पूजा करने वाली युवतियों को उनकी पसंद का वर मिलता है, जबकि सुहागिनों को संतान की प्राप्ति होती है। मान्यता यह भी है कि जो लोग किन्ही कारणों से नवरात्र के सभी नौ दिनों तक व्रत या पूजन-अर्चन नहीं कर पाते, उन्हें आज के दिन पूजा करने से सभी नौ दिनों का पुण्य फल प्राप्त होता है।