चुनाव घोषणा के साथ जारी की 22 प्रत्याशियों की पहली सूचीचंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी ने 22 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में महिलाओं, किसान, पूर्व सैनिक, पत्रकारो समेत समाज के सभी वर्गों पर भरोसा जताया गया है। सभी उम्मीदवार युवा व् अलग –अलग क्षेत्रों का अनुभव रखते है |दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री व आप प्रभारी गोपाल राय के साथ विचार विमर्श के बाद राज्यसभा सांसद एवं सह प्रभारी सुशील गुप्ता और प्रदेशाध्यक्ष पंडित नवीन जयहिन्द ने बताया कि प्रतयाशी चयन के मामले में पार्टी ने उन लोगो को तरजीह दी है जिन्होंने संगठन के लिए काम करते हुए हर मोर्चे पर पार्टी की आवाज बुलंद की है।पंडित नवीन जयहिन्द ने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। अब तक 150 से ज्यादा इंटरव्यू लिए जा चुके है और बाकि बची सीटों पर चयन प्रकिया जारी है | आम आदमी पार्टी साफ़ व् स्वस्छ छवि के व्यक्तित्व वाले आवेदक का अपना उम्मीदवार बनाएगी | जो जनता के हक की आवाज उठाये | जनता के बीच रहे |पंडित नवीन जयहिन्द ने बताया कि हाईकमान की सहमति के बाद पंचकूला से योगेश्वर शर्मा,अम्बाला शहर से अंशुल कुमार अग्रवाल, लाडवा से गुरदेव सिंह सुरा,असंध से अनूप संधू व जुलाना से राजकुमार पहल, फतेहाबाद से लक्ष्य गर्ग व उकलाना से मंजीत रंगा, नारनोंद से संदीप लौरा व हांसी से मनोज राठी, बरवाला से अनूप सिंह चनौत, तोशाम से पवन हिंदुस्तानी, गढ़ी सांपला किलोई से पूर्व सूबेदार मुनिपाल अत्री, बहादुरगढ़ से अनिता छिकारा, बेरी से अशवनी दुल्हेड़ा, महेंद्रगढ़ से अजय शर्मा, गुरुग्राम से रणबीर सिंह राठी, होडल से करण डागर, पलवल से कुलदीप कौशिक, फरीदाबाद एनआईटी से संतोष यादव, बड़खल से धर्मवीर भड़ाना, बलभगढ़ से हरेंद्र भाटी ओर फरीदाबाद से कुमारी सुमनलता वशिष्ठ को आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है।बहादुरगढ़ से अनिता छिक्कारा वर्तमान समय में पार्षद प्रतिनिधि है व् बहादुरगढ़ के साथ लगती देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे बदलाव से प्रभावित हो कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थी व् लगातार दो साल से केजरीवाल की नीतियों को जनता तक लेकर जा रही है |पंचकूला विधानसभा से लोकसभा अध्यक्ष योगेश्वर शर्मा पार्टी के साथ अन्ना आन्दोलन व् पार्टी स्थापना के बाद से आम आदमी पार्टी की नीतियों को जनता के बीच लेकर गये है व् पूरी लोकसभा में संगठन विस्तार किया है |अम्बाला शहर से हल्का अध्यक्ष अंशुल कुमार अग्रवाल अपनी विधानसभा में लगातार सक्रिय रहे है व् जनता की आवाज उठाते रहे है|लाडवा से गुरदेव सिंह सुरा पेशे से किसान है | व् लाडवा में किसानों के हर आन्दोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लिया है व् प्रशासन व् सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहे है |फतेहाबाद विधानसभा से जिला अध्यक्ष लक्ष्य गर्ग पेशे से फार्मसिस्ट है और प्रदेश में आज फार्मसिस्ट सरकार के खिलाफ उनकी हो रही है अनदेखी को लेकर लगातार सक्रिय है व् लक्ष्य गर्ग पिछले कई महीनों से फतेहाबाद में फ़ैल रहे नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे है व् विभिन्न संगठनों के माध्यम से युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता ला रहे है |उकलाना से मंजीत रंगा पिछले 14 सालों से पत्रकारिता में है व् अपने खुद के अख़बार से भी सरकार के खिलाफ खुल कर लिख रहे है | आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर अपने क्षेत्र में कई बार आन्दोलन भी कर चुके है |असंध से लोकसभा सन्गठन मंत्री अनूप संधू पेशे से किसान है व् राज्य स्तरीय खिलाडी भी रह चुके है | अन्ना आन्दोलन व् पार्टी स्थापना से लेकर अब तक पूरी सक्रियता के साथ पार्टी की जनहित नीतियों का प्रचार –प्रसार कर रह है व्गढ़ी सांपला किलोई से पूर्व सूबेदार मुनिपाल अत्री कारगिल की लड़ाई लड़ चुके है व् फ़ौज के अलग –अलग ऑपरेशन का हिस्सा रह चुके है | अन्ना आन्दोलन व् पार्टी की स्थापना के बाद हरियाणा में सक्रिय रहे |जुलाना से सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष राजकुमार पहल पेशे से किसान है व् अन्ना आन्दोलन से लेकर पार्टी की स्थापना के बाद केजरीवाल की नीतियों से जुड़े हुए हैनारनोंद से संदीप लौरा पेशे से किसान है व् अन्ना आन्दोलन से जुड़े हुए है | आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन – जन तक ले कर जा रहे है |हांसी से मनोज राठी पार्षद प्रतिनिधि अरविन्द केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे व् आज हांसी की जनता की आवाज बने हुए है | हांसी को जिला बनाने से लेकर सडक – बिजली , पानी जैसे हर मुद्दे को उठा रहे है |बरवाला से लोकसभा अध्यक्ष अनूप सिंह चनौत पेशे से किसान है व् जो बायो मेडिकल इंजिनियर भी रह चुके है | पार्टी से जुड़ने के बाद पूरी तरह से अपने समय को जनता की सेवा में दे रहे है | युवा नेता होने के कारण युवाओं में अच्छी पहचान रखते है |तोशाम से पवन हिंदुस्तानी पेशे से किसान है व् अन्ना आन्दोलन में पूरी सक्रियता के साथ हिस्सा लिया व् पार्टी स्थापना के बाद हरियाणा में प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द के साथ कंधे से कंधा मिला कर सरकार से लोहा लिया |बेरी से अशवनी दुल्हेड़ा समाज सेवी है जो बेरी के हर गरीब की आवाज है | अब तक हजारों जरुरतमंदों की मदद बिना किसी स्वार्थ के करते रहे है | अरविन्द केजरीवाल की नीतियों को हर – घर तक ले जाने के लिए अब तक दो से तीन बार पूरी विधानसभा का दौरा कर चुके है |महेंद्रगढ़ से अजय शर्मा पेशे से व्यापारी है व् महेंद्रगढ़ के व्यापारियों की आवाज लम्बे से समय से उठाते रहे है |गुरुग्राम से रणबीर सिंह राठी वर्तमान में पार्षद प्रतिनिधि भी व् गुरुग्राम की जनता की समस्यों को लेकर सरकार के खिलाफ कोर्ट में भी जा चुके है व् कई फैसले सरकार की गलत नीतियों पर अंकुश लगा चुके है |होडल से करण डागर पेशे से व्यापारी है | व् एक आम कार्यकर्ता की तरह पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करते रहे है |पलवल से लोकसभा अध्यक्ष कुलदीप कौशिक पेशे से अध्यापक है व् स्कूल संचालक भी है | व् पलवल जिले कि हो रही अनदेखी को हमेशा ही उठाते रहे है | अन्ना आन्दोलन के समय से पार्टी के साथ जुड़े व् पलवल में संगठन खड़ा किया |फरीदाबाद एनआईटी से संतोष यादव दिल्ली में आये एक एतिहासिक बदलाव से प्रभावित हो कर आम आदमी पार्टी से जुड़े थे | और आम आदमी पार्टी की नीतियों को जनता तक लेकर जा रहे है |बड़खल से धर्मवीर भड़ाना पेशे से व्यापारी है व् अरावली के मुद्दे व् ओवरलोडिंग के नाम पर हो रही सरकारी लुट का हमेशा विरोध करते रहे है |बल्लभगढ़ से हरेंद्र भाटी पेशे से व्यापारी है व् अन्ना आदोंलन से ही पार्टी के साथ जुड़े हुए है | लगातार लम्बे समय से बल्लभगढ़ की जनता की आवाज उठाते रहे है |फरीदाबाद ओल्ड से कुमारी सुमनलता वशिष्ठ राष्ट्रिय स्तर की खिलाडी है | आम आदमी पार्टी के दिल्ली में किये कामों व् जनता के रुझान के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थी | लम्बे से फरीदाबाद में अवैध माइनिंग व् अरावली के मुद्दे को उठती रही है |