हर्षित सैनी
रोहतक, 2 दिसम्बर। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) ओ. पी. कौशिक का पार्थिक शरीर आज पंचतत्व में लीन हो गया। नई दिल्ली छावनी के शमशान भूमि में अंतिम संस्कार किया गया।

1997 से 2000 के दौरान महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में बतौर कुलपति कार्यरत रहे ले. ज. ओ. पी. कौशिक की अंतिम यात्रा में वरिष्ठ प्रोफेसर तथा डीन, सोशल साइंसेज प्रो. नीना सिंह, निदेशक जनंसपर्क, सुनित मुखर्जी, पूर्व कुलसचिव डा. एस. पी. वत्स, सुपवा की कुलसचिव प्रो. भारती शर्मा, सेवा निवृत प्रोफेसर डा. के. पी. एस. महलवार तथा डा. आर. एस. सिवाच, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ प्रधान कुलवंत मलिक, पूर्व प्रधान ईश्वर शर्मा तथा सुमेर सिंह, प्राध्यापक डा. सुरेन्द्र कुमार शर्मा, उप निदेशक (सत्कार) सुलतान त्यागी, राजकुमार शर्मा, कृष्ण कुमार, संजीव त्यागी, पुरूषोत्तम काफिले, बिजेन्द्र वशिष्ठ, आदि शामिल हुए। विश्वविद्यालय की ओर से पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

स्व. ले. ज. कौशिक की अंतिम यात्रा पूरे औपचारिक सैन्य सम्मान के साथ किया गया। भारतीय थल सेना तथा सशस्त्र सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा सेवा निवृत अधिकारियों तथा सैनिकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। राज्य सभा सांसद ले. ज. डी. पी. वत्स ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी । उनके पैतृक गाँव बेरी से भी कई बुजर्ग तथा ग्रामीण अंतिम यात्रा में शामिल हुए।