कोलकाता
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर पैट कमिंस आइपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। गुरुवार को यहां आइपीएल के 13वें सत्र के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 26 साल के कमिंस को 15.5 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम चुकाकर अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के बेन स्टोक्स के नाम था, जिसे 2017 में हुई नीलामी में तत्कालीन टीम राइजिंग पुणो सुपरजाइंट ने 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

आइपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड अभी भी युवराज सिंह के नाम दर्ज है। 2015 में दिल्ली ने युवराज को 16 करोड़ में खरीदा था, हालांकि सर्वाधिक रकम में रिटेन किए गए खिलाड़ी के तौर पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हैं। विराट को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर ने 17 करोड़ रुपये खर्च कर टीम में बरकरार रखा है। (देखें खेल पेज भी)

करोड़ रुपये में 2015 में दिल्ली ने युवराज सिंह को खरीदा था। इस बार 15.5 करोड़ में केकेआर ने पैट कमिंस को लिया। यह किसी विदेशी खिलाड़ी पर लगी अब तक की सबसे बड़ी और ओवरऑल दूसरी सबसे बड़ी बोली है

’>>केकेआर ने 15.5 करोड़ की बोली लगाकर पैट को लिया तो पंजाब ने 10.75 करोड़ में मैक्सवेल को खरीदा

’>>इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का रहा नीलामी में बोलबाला

सबसे महंगे घरेलू भारतीय खिलाड़ी

वरुण चक्रवर्ती कोलकाता नाइटराइडर्स 4 करोड़

प्रियम गर्ग सनराइजर्स हैदराबाद 1.90 करोड़

यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स, 2.40 करोड़

विराट सिंह सनराइजर्स हैदराबाद 1.90 करोड़

रवि बिश्नोई किंग्स इलेवन पंजाब 2 करोड़

कार्तिक त्यागी राजस्थान रॉयल्स 1.30 करोड़

विदेशी खिलाड़ियों पर बरसा पैसा

खिलाड़ी >> देश>> टीम खरीद मूल्य

पैट कमिंस>>ऑस्ट्रेलिया>>कोलकाता नाइटराइडर्स>>15.50 करोड़

ग्लेन मैक्सवेल>>ऑस्ट्रेलिया>>किंग्स इलेवन पंजाब>>10.75 करोड़

क्रिस मॉरिस>>द. अफ्रीका>>रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर>>10.00 करोड़

शेल्डन कॉटरेल>>वेस्टइंडीज>>किंग्स इलेवन पंजाब>>8.50 करोड़

नाथन कूल्टर नाइल>>ऑस्ट्रेलिया>>य मुंबई इंडियंस>>8.00 करोड़

शिमरोन हेटमायर>>वेस्टइंडीज>>दिल्ली कैपिटल्स>>7.75 करोड़

पीयूष चावला>>भारत>>चेन्नई सुपर किंग्स>>6.75 करोड़

सैम कुर्रन>>इंग्लैंड>>चेन्नई सुपर किंग्स>>5.50 करोड़

इयोन मोर्गन>>इंग्लैंड>>कोलकाता नाइटराइडर्स>>5.25 करोड़

आरोन फिंच>>ऑस्ट्रेलिया>>रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर>>4.40 करोड़

कमिंस बने आइपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी