बीकानेर, । मुख्यमंत्री की वी.सी. के निर्देशानुसार जिला स्तर पर कोरोना वायरस की महामारी की स्थिति के मद्देनजर विभिन्न प्रकार की समस्याओं एवं उनके समाधान के संबंध में वार-रूम की स्थापना की गई है। यह वार-रूम जिला कलक्टर कार्यालय के नियंत्रण कक्ष में स्थापित किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गौतम ने इस बाबत मंगलवार को एक आदेश जारी कर यह वार-रूम तीन पारियों में संचालित रहेगा।

प्रथम पारी सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक संचालित होगी और इसमें उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक ऋषिबाला श्रीमाली और उप अधीक्षक पुलिस रामेश्वर लाल को प्रभारी अधिकारी लगाया गया है। द्वितीय पारी सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक संचालित होगी,जिसमें उप निदेशक स्थानीय निकाय विभाग के.एल. सोनगरा को तथा तृतीय पारी रात्रि 12 बजे से सुबह 8 बजे तक संचालित होगी और इसमें रजिस्ट्रार स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय कपूर शंकर मान, उप अधीक्षक पुलिस ओनाडसिंह को लगाया है।
—–कलेक्ट्रेट स्थित नियंत्रण कक्ष में वार-रूम की हुई स्थापना

बीकानेर, 24 मार्च। मुख्यमंत्री की वी.सी. के निर्देशानुसार जिला स्तर पर कोरोना वायरस की महामारी की स्थिति के मद्देनजर विभिन्न प्रकार की समस्याओं एवं उनके समाधान के संबंध में वार-रूम की स्थापना की गई है। यह वार-रूम जिला कलक्टर कार्यालय के नियंत्रण कक्ष में स्थापित किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गौतम ने इस बाबत मंगलवार को एक आदेश जारी कर यह वार-रूम तीन पारियों में संचालित रहेगा। प्रथम पारी सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक संचालित होगी और इसमें उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक ऋषिबाला श्रीमाली और उप अधीक्षक पुलिस रामेश्वर लाल को प्रभारी अधिकारी लगाया गया है। द्वितीय पारी सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक संचालित होगी,जिसमें उप निदेशक स्थानीय निकाय विभाग के.एल. सोनगरा को तथा तृतीय पारी रात्रि 12 बजे से सुबह 8 बजे तक संचालित होगी और इसमें रजिस्ट्रार स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय कपूर शंकर मान, उप अधीक्षक पुलिस ओनाडसिंह को लगाया है।
—–