रोहतक(अनूप कुमार सैनी)। प्रदेश में लोकसभाअलग मुद्दों पर लड़ा जाता और विधानसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ा जाता है। हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के नतीजे हाल ही में आए लोकसभा चुनावों से पूरी तरह से अलग होंगे। प्रदेश में विधानसभा चुनावों में मात्र 125 दिन हैं और इन चुनावी मैदान में उतर जाओ। विधानसभा चुनाव में भाजपा को मोदी लहर का साहारा नहीं मिलेगा बल्कि जनता प्रदेश में बदलाव के लिए अपना वोट करेगी। यह आह्वान जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने किया।

वे रविवार को यहां रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। जेजेपी के गठन के बाद पार्टी की पहली राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनावों में मिली हार पर चर्चा हुई वहीं आगामी विधानसभा चुनावों में फतह हासिल करने के लिए आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। आज की बैठक में इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन को अधिकारिक रूप से जेजेपी पार्टी की छात्र इकाई घोषित किया गया। वहीं जननायक सेवा दल भविष्य मे जेजेपी संगठन के अंग के रूप में काम करेगा।
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कार्यकारिणी की बैठक में इनसो को जेजेपी की अधिकारिक रूप से छात्र इकाई अपनाने का प्रस्ताव रखा था।

OmExpress News
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि लोकसभा के चुनाव परिणाम से कार्यकर्त्ताओं को निराश नहीं होना है बल्कि इन चुनाव परिणामों से शिक्षा लेकर हमें दोगुनी ताकत के साथ आगे बढऩा है। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी का गठन पिछले साल 9 दिसंबर को हुआ था और आज छह महीने बाद पार्टी की पहली राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक है।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्त्ताओं की मेहनत की वजह से इन छह महीने में जजपा ने आगे बढऩे का काम किया है। पार्टी के गठन के तुरंत बाद जींद उपचुनाव हुआ जिसमें जजपा ने जनता का दिल जीतने का काम किया और जिससे कार्यकर्त्ताओं का हौसला बढ़ा। इतना ही नहीं, इस चुनाव में पार्टी की चर्चा पूरे देश व प्रदेश में हुई। साथ ही जींद उपचुनाव ने ये बात भी साबित कर दी थी कि भाजपा को अगर कोई हरा सकता है तो वो जजपा ही है न कि कांग्रेस।

दुष्यंत ने कहा कि जींद उपचुनाव के बाद पार्टी ने संगठन विस्तार की प्रक्रिया के साथ-साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी भी की। इस लोकसभा चुनाव में जजपा ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन किया जिसमें आप कार्यकर्त्ताओं ने हमारा हर जगह बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने अच्छी मेहनत की जिसकी वजह से मोदी लहर होने के बावजूद पार्टी को करीब सवा छह लाख से ज्यादा वोट मिले इसलिए पार्टी कार्यकर्त्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है।
दुष्यंत चौटाला ने चौ। देवीलाल के संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि सन 1984 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी में सिर्फ ताऊ देवीलाल की ही जमानत बची थी बाकि सभी 9 प्रत्याशियों की जमानत जब्त होते हुए उन्हें बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा लेकिन वो उस बड़ी हार से नहीं टूटे बल्कि दोगुनी ताकत से उन्होंने पूरी मेहनत की और 1987 में भारी बहुमत के साथ वो सत्ता में आए। उन्होंने कहा कि इसी तरह अब जेजेपी कार्यकर्ताओं को भी संघर्ष करते हुए पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारना होगा।

दुष्यंत चौटाला ने बैठक में पदाधिकारियों को स्वामी विवेकानंद की पंक्तियां बताते हुए कहा कि घर के दरवाजे पर घोड़े की नाल लगाने से सफलता नहीं मिलती बल्कि उस नाल को दरवाजे से उतार कर पैरों में लगा कर दौडऩे से मिलती है। इसलिए सभी कार्यकर्त्ता इन पंक्तियों से शिक्षा लेते हुए अगले 100 दिन ऐसे ही मेहनत की दौड़ लगाए। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से ही कार्यकर्त्ता जमकर मेहनत करें और मेहनत करने वाले कार्यकर्त्ता को ही विधानसभा में टिकट दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्त्ता 10 जुलाई तक जेजेपी की आगामी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें। प्रदेशवासियों को जेजेपी की “रोजगार मेरा अधिकार”, सत्ता में आते ही किसानों की कर्ज माफी और बुढ़ापा पेंशन जैसी स्कीमों के बारे में अवगत करवाएं।


जननायक जनता पार्टी की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी में रोहतक में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जननायक जनता पार्टी प्रदेश में रोजगार का अधिकार लागू करने, किसानों का कर्जमाफी व बुढ़ापा पेंशन की उम्र घटाने को लेकर प्रदेश में लोगों के बीच जाएगी। इस मुहिम के तहत जहां बेरोजगारों से फार्म भरवाएगी, वहीं प्रदेश के किसानों पर कितना-कितना कर्ज है, इसका जानकारी जुटाएगी।
उन्होंने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी के सत्तारूढ़ होने पर वृद्धावस्था पेंशन के लिए महिलाओं की उम्र घटा कर 55 वर्ष करने और पुरूषों की आयु 58 वर्ष करने के लिए भी फार्म भरवाएगी।
बैठक में पार्टी के प्रधान महासचिव डा. केसी बांगड़ ने शोक प्रस्ताव रखा। नारनौंद हलके के जिला प्रधान सत्यवीर नौताना ने किसानों की आर्थिक हालात पर, बेरोजगार व बेरोजगारी भत्ता पर प्रदीप देसवाल, दयानंद उरलाना ने कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण ने प्रस्ताव रखे।
बाक्स में
….जेजेपी को मिला चाबी का नया चुनाव निशान
जननायक जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव चाबी के निशान पर लड़ेगी। इसकी औपचारिक घोषणा रविवार को रोहतक में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला ने इसकी औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने हाल ही में लोकसभा चुनाव चप्पल के निशान पर लड़ा था।
मतदाताओं ने चप्पल के चुनाव निशान को लेकर आपत्ति दर्ज करवाई थी कि ईवीएम पर चप्पल के जोड़े का चुनाव निशान फीका नजर आ रहा था और इसकी स्पष्टता कम होने के कारण चुनाव निशान ढूंढने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसके बाद चुनाव आयोग ने जेजेपी के समक्ष पांच चुनाव निशान के आप्शन रखे थे, जिसमें कम्प्यूटर, डिश, माइक, चाबी व चप्पल थी। इस बारे पार्टी ने कार्यकर्त्ताओं से राय ली और चाबी का चुनाव निशान पर सहमति जताई।
दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्त्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि चाबी अब युवाओं के लिए रोजगार, किसानों के लिए समृद्धि और महिलाओं के लिए सुरक्षा के द्वार खोलेगी।

gyan vidhi PG college