बीकानेर। कांग्रेस द्वारा किसानों व बेरोजगारों के साथ किये जा रहे छलावे के विरोध में भाजपा के देशव्यापी ‘जेल भरो आंदोलन’ के तहत जिलेभर के भाजपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसमें जिला व देहात अध्यक्ष की अगुवाई में करीब सैकड़ों भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गिर तारियां दीं।

arham-english-academy

कर्मचारी मैदान में जिला भाजपा ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाल कर जोरदार नारेबाजी की। सामूहिक गिर तारियों के बाद हालांकि बाद में इन सब को जमानत पर रिहा कर दिया गया। जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य,देहात अध्यक्ष विधायक बिहारी विश्नोई, पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ, महापौर नारायण चौपडा,ताराचंद सारस्वत, मुमताज अली भाटी,विजय आचार्य,मीना आसोपा,अशोक बेबरवाल,सुरेन्द्र सिंह शेखावत,अशोक भाटी,रामगोपाल सुथार, असद रजा सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी गिर तारियां दीं। इससे पहले भाजपा नेताओं ने रोष रैली निकाली और पुलिस लाइन में अपनी गिर तारियां दीं।

पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार का कर्ज माफी का वादा, बेरोजगारी भत्ता इत्यादि घोषणाएं बिना किसी मापदंड के राय की जनता से किया गया छलावा मात्र है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के देश और राÓय के शासन काल में कार्यकर्ता को सरकार के किसी भी निर्णय के लिए जनता के सामने अपमानित या शर्मिन्दा नहीं होना पड़ा। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि कांग्रेस ने जनता से थोथी घोषणा कर कर्ज माफी और बेरोजगारी भत्ते के नाम पर धोखा देकर सरकार बनाई है।

भाजपा मात्र राज प्राप्त करने के उद्देश्य से कार्य नहीं करती। भाजपा और कांग्रेस की रीति नीति में रात दिन का फर्क है और साथ ही कांग्रेस की कथनी और करनी में भारी अंतर है। नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाएं बंद की जा रही है एवं किसानों से धोखा किया जा रहा है।

gyan vidhi PG college