– केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं आइसीएआर महानिदेशक से भी मिले कुलपति
बीकानेर, 9 जनवरी।\n कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने केन्द्रीय कृषि मंत्री \nश्री नरेन्द्र सिंह तोमर से शिष्टाचार मुलाकात की तथा विश्वविद्यालय को केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय बनाने का आग्रह किया। कुलपति ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान का रेगिस्तानी क्षेत्र होने के कारण यहां केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय सर्वाधिक प्रासंगिक और आवश्यक है। इससे क्षेत्र के किसानों को भरपूर लाभ मिलेगा।

प्रो. सिंह ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार मुलाकात की तथा विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। साथ ही विश्वविद्यालय में रैन वाटर हार्वेस्टिंग से संबंधित योजना की जानकारी दी। कुलपति ने केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्यमंत्री श्री कैलाश चैधरी से शिष्टाचार भेंट की तथा विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे नवाचारों के बारे में बताया। वहीं, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद केे महानिदेशक डाॅ. त्रिलोचन महापात्र से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उन्होंने क्षेत्र के युवा उद्यमियों द्वारा खजूर और बाजरा के मूल्य संवर्धित उत्पाद बनाने एवं इनकी मार्केटिंग के नवाचार एवं इसकी वृहद् संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।
—–