बीकानेर । केसरिया हिंदू वाहनी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को धरणीधर गिरी मठ मन्दिर पुरानी जेलरोड में आयोजित हुवा। विजय कोचर ने ओम एक्सप्रेस को जानकारी देते हुए बताया महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नारायण पारीक ,जिलामंत्री किशोर बांठिया, भानु प्रकाश बांठिया, जिला उपाध्यक्ष नित्यानंद वशिष्ठ ,शिव कुमार सुथार एवं दीपक महेश्वरी, पंकज जोशी, राजेश पंडित, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हेमंत शर्मा महिला प्रतिनिधि विनोद कंवर राठौड़, सुश्री शालू सैन, प्रदेश प्रतिनिधि लाल चंद जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र पांडे, प्रदेश मंत्री रूप सिंह राजपुरोहित, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मंत्री मुकेश जोशी ने शपथ ग्रहण में भाग लिया ओर महाराज जी से आशीर्वाद लिया।महामंत्री विजय कोचर ने सभी का अभिनंदन किया जिलाध्यक्ष नारायण पारीक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।