बीकानेर। साध्वीश्री अमितप्रभाजी व साध्वीश्री गुप्तिप्रभाजी के सान्निध्य में शुभारम्भ समारोह का आयोजन किया गया। साध्वीश्रीजी द्वारा नमस्कार महामन्त्र से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साध्वीश्री गुप्ति प्रभाजी ने कहा कि कि यह भवन महिलाओं के चहुंमुखी व आध्यात्मिक विकास में उपयोगी बने। साध्वी अमितप्रभाजी ने दान की महत्ता बताई।

गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल के नवीनीकृत भवन का देवचन्द सोहनी देवी सामसुखा द्वारा रिबन खोल कर उद्घाटन किया गया।
मंडल अध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि नवीनीकृत भवन में आध्यात्मिक गतिविधियां बहनों को प्रेरित करेंगी एवं आगामी समय में नए प्रयोजन, नई योजनाओं के साथ प्रस्तुत किए जाएंगे।
मंडल की परामर्शक शारदा डागा ने संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। जय तुलसी फाउंडेशन के हंसराज डागा, तेरापंथ न्यास के कन्हैयालाल फलोदिया, सुरेंद्र सामसुखा, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सन्तोष बोथरा, सभाध्यक्ष पीसी तातेड़, तेयुप अध्यक्ष पवन छाजेड़, शांति प्रतिष्ठान के लूणकरण छाजेड़ आदि सभी ने विचार व्यक्त किये।

मंत्री कविता चौपड़ा ने बताया कि महिला मंडल द्वारा सभी पूर्व तेरह अध्यक्षों तथा दानदाताओं का सम्मान किया गया। मंत्री चौपड़ा ने बताया कि देवचंद, सुरेंद्र सामसुखा, सूरज देवी रांका, विमल चौपड़ा, लूणकरण सामसुखा, पूनमचंद बोथरा हंसराज डागा के सहयोग से भवन नवीनीकरण का कार्य सफल हुआ। कार्यक्रम का संचालन मंजू आंचलिया ने किया। सोमती डागा, गरिमा सेठिया एवं महिला मंडल टीम का व्यवस्थाओं में सहयोग रहा।