– आरटीआई एक्टिविस्ट के घर हमला,कैमरे में कैद हुए हमलावार

बीकानेर। जय नारायण व्यास कॉलोनी इलाके के पटेल नगर में गुरूवार की बिना नंबरी कार में सवार होकर आये तीन युवकों ने एक आरटीआई एक्टिविस्ट के मकान पर हमला कर दिया। वारदात में लिप्त नकाबपोश बदमाशों ने मकान में खड़ी कार पर लाठिया सरिये बरसाये और बाहर खड़ी स्कूट पर सरिये बरसाये। दुस्साहसी बदमाशों ने एक्टिविस्ट और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। वारदात का पता चलने पर जेएनवीसी थानाधिकारी गोविंदसिंह चारण पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार आरटीआई कार्यकर्ता विजय दीक्षित के घर पर गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे तीन बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। हमलेबाजी की यह वारदात मकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें तीन जने लाठिया सरिया बरसाते नजर आ रहे है। पीडि़त दीक्षित ने इस हमले का आरोप पीबीएम अस्पताल के डॉ. सुरेन्द्र बेनिवाल पर लगाया है। दीक्षित का आरोप है कि डॉ. बेनिवाल सा उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते उसने ही जानलेवा हमला कराया है।

आरोपी एक कार में आए। तीन जनें घर का मुख्य दरवाजा खोलकर पोर्च में आए और वहा खड़ी कार व स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया। दीक्षित की रिपोर्ट पर पुलिस ने डॉ.सुरेन्द्र बेनीवाल,डॉ.हंसराज बेनीवाल,डॉ.विमला बेनीवाल,डॉ.शकुतंला बेनीवाल,हेतराम भूकर,डॉ.संजय गोदारा,डॉ.गरीमा गोदारा समेत 12 जनों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। एसएचओ गोविन्द सिंह चारण ने बताया कि विजय दीक्षित आरोपी डॉक्टर परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार की कई शिकायतें दर्ज करवा रखी है,इसके अलावा कई अपराधिक मामले भी दोनों पक्षों के बीच पहले से चल रहे है। बीते माह डॉ.बेनीवाल ने विजय दीक्षित के खिलाफ शोसल मीडिया पर गलत अफवाहे फैलाकर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। एसएचओं ने बताया कि हमलेबाजी में लिप्त बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है,जल्द ही उनको गिरफ्तार कर मामले की सच्चाई उजागर की जायेगी।