चुनाव नतीजों में आम आदमी पार्टी के सभी दिग्गजों को जीत हासिल हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत सभी मंत्री चुनाव जीत गए। भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष बिजेंद्र गुप्ता ने भी रोहणी सीट पर जीत हासिल की। विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल और उपाध्यक्ष राखी बिडलान भी अपना चुनाव जीत गई। वीआईपी सीटों के मामले में दिल्ली में कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट पर बीस हजार से अधिक मतों से चुनाव जीत गए। उनकी सरकार में मंत्री रहे मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, राजेंद्र पाल गौतम, कैलाश गहलौत, इमरान हुसैन और गोपाल राय भी चुनाव जीत गए। विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल पांच हजार से अधिक मतों से अपना चुनाव जीत गए। सीमापुरी से आप सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम करीब 56 हजार मतों से अपना चुनाव जीत गए।

नेता प्रतिपक्ष बिजेंद्र गुप्ता रोहणी से 12 हजार से अधिक मतों से अपना चुनाव जीते। पिछली विधानसभा में भाजपा के विधायक रहे ओपी शर्मा भी विश्वासनगर से दूसरी बार चुने गए हैं, लेकिन जगदीश प्रधान मुस्तफाबाद से चुनाव हार गए। कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे अरविंदर सिंह लवली, डा.एके वालिया, अलका लांबा, शिवानी चोपड़ा, देवेंद्र यादव, राजेंद्र लिलौठिया, पूनम आजाद अपना चुनाव हार गए। भाजपा के कपिल मिश्रा, तेजेंद्र पाल बग्गा अपना चुनाव हार गए।

वीआईपी सीटें
सीट – विजय उम्मीदवार – कुल पड़े मत – मत अंतर
नई दिल्ली – अरविंद केजरीवाल (आप) – 76090 – 20241
पटपड़गंज – मनीष सिसोदिया (आप) – 141753 – 3207
शकूरबस्ती – सत्येन्द्र जैन (आप) – 98873 – 7592
सीमापुरी – राजेंद्र पाल गौतम (आप) -133601 – 56108
नजफगढ़ – कैलाश गहलोत (आप) – 161195 – 6314
शाहदरा – रामनिवास गोयल (आप)- 124577 – 5294
रोहिणी – विजेंद्र गुप्ता (भाजपा) – 115308 – 12648
बल्लीमारान – इमरान हुसैन(आप)- 101456 -36172
बाबरपुर – गोपला राय (आप) – 142130 – 35208

चर्चित सीटें
सीट विजय उम्मीदवार – कुल पड़े मत – मत अंतर
चांदनी चौक – प्रह्लाद साहनी (आप)- 77101 – 29584
मॉडल टाउन – अखिलेशपति त्रिपाठी (आप) – 99899 – 41532
कालाकाजी – आतिशी (आप) – 106743 – 11393
हरिनगर – राजकुमारी ढिल्लो (आप)- 107673 – 20131
ओखला – अमानतुल्लाह खान -12741 – 9108