आज सुबह की शुरुवात ही बड़ी ही सूनी सूनी सी लग रही थी | उसका मुख्य कारण आज सुबह सुबह अखबार का न आना था | अगर हम समाचार पत्र के बारे में ऐसा कहें कि यह हमारे सुबह की पहली जरूरत है, तो यह गलत नहीं होगा| हममें से कुछ लोग तो ऐसे है, जिन्हें बिना समाचार पत्र पढे सुबह की चाय पीना भी पसंद नहीं | याद कीजिये दीपावली और होली का दूसरा दिन , 26 जनुवरी , गणपति उत्सव के दो दिन जब समाचार पत्र की अनुपस्थिति में हमारी सुबह सूनि-सूनि सी होती है| साल में यही चार – पांच दिन होते है, जब हमें सुबह समाचार पत्र प्राप्त नहीं होता, अन्यथा अन्य सभी दिन हर सुबह बहुत ही अनुशासित ढंग से हमें हमारा समाचार पत्र प्राप्त होता है| चाहे वह बारिश भरी रात हो या ठंड से भरी सुबह हमें हमारा समाचार पत्र रोज की ताजा खबरों के साथ अपने घर की दहलीज पर मिल ही जाता है|यूँ कहें कि समाचार पत्र हमारे जीवन काल एक अहम अंग है जिसके बिना हम अधूरे है। खबरिया चैनल 24 घंटे चलते है , इनके चलते यह कहा जाता था कि समाचार पत्रों का महत्त्व कम हो जाएगा पर ऐसा कुछ हुआ नहीं | भले ही मजाक में पर किसी ने सच ही कहा है अख़बार का भी अजीब खेल है ,सुबह अमीर की चाय का मजा बढाता है और रात में गरीब के खाने की थाली बन जाता हैं |

आज हम घर बैठे दुनिया के हर देश हर कोने की जानकारी समाचार पत्र मे पढ़ सकते है |आज कल पाठक की सुविधा का ध्यान रखते हुये हर भाषा में समाचार पत्र उपलब्ध है, जिसमें खेल कूद, बिज़नेस, राजनीति, शासन प्रशासन आदि कई सारी जानकारी इसमें पाठक को उपलब्ध कराई जाती है| आजकल कई समाचार पत्रों का प्रकाशन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी होता है, जिससे देश विदेश कि जानकारी मिलती है| समाचार पत्रों में कुछ पेज किसी क्षेत्र विशेष के भी होते है, जिसमें वहाँ की समस्याँ और जानकारी दोनों प्रकाशित की जाती है|आज के समय में समाचार पत्र केवल सुचनाओ को प्रदान करने का साधन मात्र नहीं रह गया है, अपितु इसमें हर वर्ग के लोगों को मान्यता प्रदान की गयी है.|इसमें देश विदेश की खबरों के साथ साथ खेल, मनोरंजन, पढ़ाई, चटपटी हर तरह की ख़बरे होती है. हँसी मजाक, साहित्य धर्म आदि से जुड़े लेख भी मौजूद है. सरकार पर आलोचनात्मक लेख हो या बड़े बिज़नस का पर्दा फ़ाश सब कुछ हर समाचार पत्र में निडरता से प्रकाशित किया जाता है | बॉलीवुड हॉलीवुड की खबरों को भी विशेष मान्यता दी जाती है, कई समाचार पत्रो में इसके लिए एक पेज ही अलग होता है. आजकल युवाओ के लिए हर समाचार पत्र में अलग से जॉब पोर्टल होता है, जिसमें वे जॉब वेकेंसी के बारे मे जानकारी प्राप्त कर सकते है |
समाचार पत्र के माध्यम से ही युवाओ को अपने कैरियर को लेकर मार्गदर्शन दिया जाता है| बच्चों की रुचि का ध्यान भी समाचार पत्रों द्वारा रखा जाता है, उनके लिए समाचार पत्रों में अलग से काँलम होता है. कुछ समाचार पत्रों द्वारा अलग से पुस्तिकाओ का प्रकाशन किया जाता है, जिसमें बच्चों के लिए अलग-अलग एक्टिविटी होती है. कई समाचार पत्रों द्वारा तो बच्चो के लिए उपलब्ध इन पुस्तिकाओ के माध्यम से बहुत बड़े स्तर पर प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाता है, जिससे बच्चो की प्रतिभा भी सामने आती है| आजकल इन सब चिजों के साथ-साथ समाचार पत्र में विज्ञापन की भरमार भी होती है. चाहे किसी नए प्रॉडक्ट का लॉंच हो या शादी से सबंधित विज्ञापन हो या जॉब अलर्ट या सरकारी विज्ञापन आदि सभी से पाठकों को ज्ञान ही प्राप्त होता है |

A /0 0 1 वेंचर अपार्टमेंट ,वसंत नगरी,वसई पूर्व ( जिला पालघर-401208) फोन/ wats app 9221232130