बीकानेर 13 नवम्बर 2020। जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी बढ़ती जा रही है। रोजाना सैंकड़ों की संख्या में कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आ रहे है। बीकानेर के हालात दिनों-दिन बिगड़ रहे है। त्यौहारी सीजन के कारण अभी बाजारों में बेतरतीब भीड़ बढ़ी हुई है। जिला प्रशासन द्वारा अगर जल्द ही कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया तो हालात बहुत मुश्किल होने वाले है। अभी-अभी आई रिपोर्ट के अनुसार बीकानेर में शुक्रवार को 332 पाॅजिटिव केस सामने आए है। जबकि बीकानेर में सीएमएचओ डाॅ. बी.एल. मीणा ने 206 पाॅजिटिव मिलने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने बताया कि बीकानेर में शुक्रवार को 1247 जनों के सैम्पलों की जांच की गई। बीकानेर मे कोरोना का आंकड़ा अब 26118 तक पहुंच गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर में रविवार सुबह तक 287483 सैम्पलों की जांच हुई जिसमें 258238 नेगेटिव रिपोर्ट हुए तथा 29245 पाॅजिटिव केस सामने आए। पीबीएम अस्पताल में 4653 लोग भर्ती हुए। प्राप्त सूचना के अनुसार एसएआरआई में 29 कोरोना पाॅजिटिव भर्ती है जिनमें 11 ऑक्सीजन पर और 06 बाईपाप पर है। एसएसबी में 189 रोगी है। आईसीयू में 30 तथा वार्ड में 159 रोगी भर्ती है। बीकानेर में आज तक 339 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक कुल 3594 लोगों को छु्ट्टी दे दी गई है। कुल 135 लोग अस्थिर है।