ओम एक्सप्रेस – लूनकरणसर, 07 जनवरी।
लोक में आलोक करने वाले साहित्य महोपाध्याय नानूराम संस्कर्ता की स्मृति में चन्द्र साहित्य प्रकाशन,लूणकरणसर एवं लोक साहित्य प्रतिष्ठान, कालू के द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले “नानूराम संस्कर्ता स्मृति राजस्थानी साहित्य सम्मान” के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं। दोनों संस्थानों से जुड़े संयोजक रामजीलाल घोड़ेला एवं शिवराज संस्कर्ता ने जानकारी देकर बताया कि इस वर्ष 2017 से 2020 के मध्य राजस्थानी पद्य की किसी भी विधा में प्रकाशित पुस्तक की दो प्रतियां डाक के माध्यम से रामजीलाल घोड़ेेला, राज क्लाॅथ स्टोर, लूनकरणसर-334603 जिला बीकानेर मोबाइल नम्बर-9414273575
के पते पर 15 फरवरी 2021 तक भिजवाई जा सकती है। यह सम्मान इस बार संस्कर्ता के गांव कालू में मार्च 2021 में आयोजित समारोह के दौरान दिया जाएगा। सम्मान में नकद राशि, शाॅल, प्रशस्ति पत्र एवं साहित्यिक पुस्तकें भेंट की जाएगी। ज्यूरी का निर्णय अंतिम होगा।