– कार्यकर्ताओं की ली बैठक कहा बोर्ड बनाना प्रथम उद्देश्य
– टिकटार्थियों से लिए आवेदन
बीकानेर रतनगढ़ बीकानेर के भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर सत्यप्रकाश आचार्य को प्रदेश भाजपा द्वारा रतनगढ़ नगर पालिका में प्रभारी के रूप में दायित्व दिया गया जिसका वहन करते हुए डॉ आचार्य अपने सहयोगी सह प्रभारी एडवोकेट अशोक प्रजापत के साथ कल रतनगढ़ पहुंचे जहां पर रतनगढ़ विधायक अभिनेश महर्षी और मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरा ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रभारी का गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया आज सुबह भारतीय जनता पार्टी कार्यालय विधायक निवास पर बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रभारी डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, रतनगढ़ विधायक श्री अभिनेश महर्षी, सह प्रभारी एडवोकेट अशोक प्रजापत, रतनगढ़ मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरा,श्रीमती रूबी महृषि,पूर्व पालिका अध्यक्ष श्री शिव भगवान कामा, पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह फराशा, पूर्व प्रधान संतोष देवी, वाइस चेयरमैन गोपाल चौधरी, गिरधारी लाल बबेरवाल, हिम्मत सिंह मालासी, दीनदयाल खेतान, मंडल महामंत्री भरत सैनी, राम जी सरकार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक को संबोधित करते हुए रतनगढ़ पालिका चुनाव प्रभारी श्री डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि पूरे रतनगढ़ में भाजपा के प्रति जबरदस्त उत्साह है हर कार्यकर्ता भाजपा की ओर आशान्वित नजरो से देख रहा है हर वार्ड से 4 से 10 तक आवेदन प्राप्त हो रहे हैं यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय ओर प्रदेश नेतृत्व मैं आम जन का विश्वास है आचार्य ने कहा कि हम सब का लक्ष्य नगर पालिका रतनगढ़ में भाजपा का चेयरमैन बनाना है इसके लिए सभी कार्यकर्ता एक मुखी होकर कमल के निशान को अपना प्रत्याशी मानते हुए पूरी ताकत के साथ लग जाए विजय निश्चित है भाजपा का बोर्ड बनना तय है।
सभा को संबोधित करते हुए रतनगढ़ विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि भाजपा में कहीं कोई गुटबाजी नहीं है सभी कार्यकर्ता एक मंच पर एक जाजम पर एक साथ मिलकर भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए तैयार हैं प्रभारी आचार्य जी का अनुभव और कार्यकर्ताओं की ताकत उनके निश्चित रूप से रतनगढ़ में भाजपा का बोर्ड बनाएंगे सभा को भाजपा जिला उपाध्यक्ष और सह प्रभारी अशोक प्रजापत मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरा शिव भगवान कामा आदि ने संबोधित किया