बीकानेर, 27 अक्टूबर (ओम एक्सप्रेस)। पूर्व पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार सोनी की स्मृृति में मंगलवार को मरुधरा नगर स्थित उनके पुत्र डाॅ.गुंजन सोनी के निवास पर सत्संग, प्रवचन व पुष्पांजलि के साथ रस्म पगड़ी का आयोजन हुआ। जन प्रतिनिधियों, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों चिकित्सकों ने व्यक्तिगत उपस्थित होकर, दूरभाष, टवीटर और वाट्सएप और वेबीनार से 1109 प्रतिष्ठि लोगों व परिजनों ने जितेन्द्र सोनी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिजनों को इस दुखद समय में आत्मबल प्रदान करने की परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की।

शिवबाड़ी के लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी संवित् सोमगिरि महाराज के शिष्य विमर्शानंद गिरि ने प्रवचन में गीता के उपदेशों के माध्यम से नचीकेता का उदाहरण देते हुए कहा कि ईश्वर, शास्त्र, गुरुकृृपा व बुजुर्गोे की सीख को शिरोधार्य करते हुए नेक व अच्छे कार्य करें तथा नियमित परमात्मा का स्मरण व सत्संग करें। अष्टमूर्ति की साधना करें तथा आत्मकृपा और आत्मबल को मजबूत बनावें।
सेवानिवृृत आई.पी.एस. जितेन्द्र सोनी के निधन पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ.बुलाकी दास कल्ला, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, सेेवानिवृृृत मुख्य सचिव डी.सी.सांवत,पुलिस उप महानिदेशक एम.एन.धवन, मधोक, सांभरिया, जे.पी.सिंह मुंबई के पूर्व पुलिस कमीश्नर जैरथ, सोमनाथ शेखर, पूर्व पुलिस महानिदेशक जे.पी.शर्मा, के.एन.बंस, सुखाड़िया विश्व विद्यालय के वी.सी.मोहन, जिला पुलिस अधीक्षक प्रहलाद कृृष्णियान, सहित अनेक जन प्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों व चिकित्सकों तथा विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों रने श्रद्धांजलि दी। नेत्र रोग विशेषज्ञ सौरभ भार्गव, कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ. शंकर लाल जाखड़, राजस्थान राज्य अभिलेखागार के निदेशक महेन्द्र खड़गावत, नगर विकास न्यास के अधीक्षण अभियंता भंवरू खां, सिंचित क्षेत्र विकास विभाग के वितीय सलाहकार संजय धवन, कृृषि विश्वविद्यालय की प्रोफेसर दीपाली धवन, व्यवसायी शरद धवन, केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव किशन जोशी, सत्य नारायण स्वामी, ओम प्रकाश स्वामी, रवि बजाज पी.बी.एम. व श्वसन व टी.बी.अस्पताल के अनेक चिकित्सकों, ब्राह््मण स्वर्णकार समाज के श्याम सुन्दर सोनी, वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार सोनी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय जितेन्द्र सोनी के पुत्र डाॅ. गुंजन सोनी के निवास पर जाकर पुष्पांजलि दी। दिवंगत जितेन्द्र सोनी की धर्म पत्नी सुमन सोनी, पुत्र डाॅ.गुंजन सोनी, उनकी पत्नी डाॅ.सोनाली, छोटे पुत्र पारुल व उनकी पत्नी कोमल ने शोक संतप्त परिवार को आत्मबल बढ़ाने वालों का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया।

1 मार्च 1943 को हुआ। आपके पिता डाॅ.महंगाराम सोनी भी चिकित्सक थे, वहीं माता श्रीमती सुखवर्षा गृृहणी व सेवाभावी व्यक्तित्व की धनी थीं। स्वर्गीय सोनी के बडे भाई डा. सी.आर.सोनी जयपुर के एस.एम.एस. में सेवाएं दी। परिवार के सभी सदस्य शिक्षित व उच्च पदों पर आसीन रहे।
स्वर्गीय जितेन्द्र सोनी में बचपन से ही होनहार प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने महाराजा काॅलेज से बी.ए. करने के बाद राजस्थान विश्व विद्यालय से एम.ए. शिक्षा ग्रहण की । वे अच्छे खिलाड़ी रहे है। भारत चीन युद्ध के समय उनकी देशभक्ति जागृृत हुई तथा सेना में भर्ती हो गए। उन्होंने सेना में कैप्टन पद पर कार्य करते हुए 1965 मं सियालकोट सेक्टर में युद्ध में दुश्मनों को अपनी वीरता व बहादुरी से छक्के छुड़ा दिए। उन्होंने 1973 में राजस्थान पुलिस सेवा में भर्ती होकर पुलिस अधीक्षक के पद से 2003 में सेवा सेवानिवृृत हुए। स्वर्गीय सोनी ने संयुक्त राष्ट्र शांति फोर्स में भी अपना कुशल नेतृृत्व व क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए विश्व शंाति एवं सद्भावना के लिए कार्य किया। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी, अनुशासन व न्याय प्रिय तथा सेवा और दानी प्रवृृृति के धनी स्वर्गीय सोनी ने अपने जीवन काल में उच्च आदर्शों को स्थापित परिजनों को अच्छे संस्कार, शिक्षा दी। उन्हीें की शिक्षा व संस्कार व सेवा की प्रवृृति को उनके परिजन आगे बढ़ा रहे है।