– रतनगढ़ में बनेगा भाजपा का बोर्ड

चूरू ।रतनगढ़ नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी बीकानेर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य और सह प्रभारी एडवोकेट अशोक प्रजापत ने रतनगढ़ विधायक श्री अभिनेश महर्षि के साथ रतनगढ़ नगर पालिका चुनाव अधिकारी राम अवतार जी कुमावत को भारतीय जनता पार्टी के 45 वार्ड प्रत्याशियों के सिंबल सौंपे।
प्रभारी डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि रतनगढ़ में भाजपा का बोर्ड बनना तय है सभी प्रत्याशी जीतेंगे भाजपा का बहुमत होगा विधायक श्री अभिनेश महर्षि ने कहा कि भाजपा की परंपरा को कायम रखते हुए पुनः एक बार फिर रतनगढ़ में भाजपा का बोर्ड बनेगा और पूर्ण बहुमत हासिल होगा सभी कार्यकर्ता कमर कस के चुनाव में लगे हुए हैं।
सह प्रभारी अशोक ने कहा की भाजपा की तैयारी बूथ स्तर तक हो चुकी है और रतनगढ़ में प्रत्येक बूथ में भाजपा आगे रहेगी और भाजपा का बोर्ड बनेगा
इस अवसर पर चुनाव संयोजक श्री शिव भगवान कम्मा, अर्जुन सिंह जी फांसा, हिम्मत सिंह जी मालासी,रतनगढ़ मंडल संयोजक शुशील इन्दोरिया सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।