आगरा। इरादतनगर कस्बा से अगवा की गयी 14 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने बुधवार को मुरादाबाद जनपद से सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपित युवक बंटी को भी गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को शारीरिक परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
इरादतनगर कस्बे में रहने वाली एक किशोरी को कस्बे में रहने वाले बंटी खान ने बंटी त्यागी बनकर अपने जाल में फंसाया था। आरोप है कि 11 सितम्बर को वह किशोरी को अगवा कर ले गया था। मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। इस मामले को लेकर मंगलवार को महापंचायत हुई थी। इसमें किशोरी को बरामद करने की मांग की गई थी, जिसमें पुलिस को 24 घण्टे का समय दिया था। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे थे। सूचना के बाद मुरादाबाद जनपद से पुलिस ने किशोरी का सकुशल बरामद कर लिया है। अभियुक्त भी पकड़ा गया है।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह किशोरी को बरामद कर आरोपित भी गिरफ्तार कर लिया है। पकडे गए आसिफ ने बंटी त्यागी बनकर एक त्यागी परिवार से मेलजोड़ बढ़ाया। इसके बाद कक्षा आठ में पढ़ने वाली किशोरी का अगवा कर ले गया। बरामद किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। इससे पहले पुलिस ने दबिश देकर मुकदमे में नामजद पवन और अपहरण में सहयोग करने वाले बंटी खान के छह परिजन और रिश्तेदारों को जेल भेजा था।