(सुधांशु कुमार सतीश)सुपौल जिला के राघोपुर प्रखंड में सिमराही स्थित विद्या निकेतन विद्यालय में मंगलवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन प्रखंड उप प्रमुख सतीश कुमार, सिमराही के पैक्स अध्यक्ष बिन्दा प्रसाद गुप्ता, मनु फाउंडेशन के ट्रस्टी वैद्य रीतेश मिश्र, प्रिंसिपल एस के मिश्र, सुधांशु कुमार सतीश, मो सिकन्दर आलम ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सम्बोधित करते हुए उप प्रमुख सतीश कुमार ने कहा कि खेल से बच्चों का शारिरिक विकास होता है। प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना आती है। इससे बच्चों को आगे बढ़ने में मदद मिलती है। पैक्स अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के साथ ही शारिरिक विकास भी जरूरी है। वर्तमान समय में कई विद्यालय इस पर ध्यान नहीं देते हैं।

जिस कारण बच्चों का सर्वांगीण विकास नहीं हो पाता है। ट्रस्टी श्री मिश्र ने कहा कि विद्यालय का संचालन मनु फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। बच्चों को नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा दिया जाना आवश्यक है। ट्रस्ट अन्य क्षेत्रों में भी रचनात्मक कार्य कर रही है। प्रिंसिपल एस के मिश्र ने कहा कि विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देती है। यही कारण है कि समय-समय पर तरह-तरह के आयोजन किये जाते हैं। आयोजित कार्यक्रम में लांग जम्प में प्रथम स्थान पर रहे रौशन कुमार, सतीश कुमार, आयुष कुमार द्वितीय स्थान पर रहे सोनू कुमार, रौनक मेहता, नवीन कुमार तृतीय स्थान पर रहे हेमन्त कुमार, कन्हैया राज, सोनू राय को आगत अतिथियों ने पुरस्कृत किया।

फ्रॉग रेस में अमित कुमार, आयुष कुमार सिंह प्रथम सोनू कुमार, रौनक मेहता द्वितीय व रौशन कुमार, सोनू कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किये। वन लेग रेस में रौशन, रौनक, आयुष प्रथम सोनू, सतीश, ज्योति द्वितीय अमित, राबिया प्रवीण, पीयूष तृतीय स्थान प्राप्त किये। थ्री लेग रेस में रौनक व कन्हैया तथा सतीश व कुश सेन प्रथम रौशन व सोनू तथा अकास व शिवम द्वितीय खुशी व सपना भारती तथा आर्यन व नवीन तृतीय स्थान पर रहे।

चेयर रेस में रौशन, मुस्कान प्रथम हेमन्त, नवीन द्वितीय खुशी, पीयूष तृतीय स्थान प्राप्त किये। इस अवसर पर रत्नेश मिश्र, प्रियंका कुमारी, पार्थ सार्थी, त्रिलोक झा, अखलेश कुमार वर्मा, प्रणव कुमार, विनीता कुमारी, काजल कुमारी, रंजना कुमारी, रमेश यादव, ब्रहमदेव सदा, कंचन देवी सहित भारी संख्या में बच्चे मौजूद थे।(PB)