बीकानेर । भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में बीकानेर के भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष हुकमचंद सोनी को शामिल करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बीकानेर भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर जिला बीकानेर के पदाधिकारियों ने खुशी का इजहार करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर जिला बीकानेर के प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी दिनेश संवाल ने बताया की प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के निर्देशानुसार मंगलवार को ओबीसी मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिसमें बीकानेर से भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष हुकमचंद सोनी को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। हुकमचंद सोनी के प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर ओबीसी मोर्चा शहर जिला बीकानेर के मूलचंद कुमावत, अर्जुन कुमावत, वीरेंद्र करल ,राजाराम सिगड़ , मीडिया प्रभारी दिनेश संवाल, संजय चौधरी ,ललित सुथार, रामजी स्वामी, मालचंद सुथार,नवीन सोलंकी ,शिव मारू ,सुनील आचार्य ललित सुथार ,गिरिराज चारण जीवराज गहलोत, शिव प्रजापत हेमंत सुथार, सुंदर लाल सोनी नितेश तवंर ,मुरलीधर सोनी सहित सैकड़ों पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का आभार व्यक्त किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि संभाग स्तर पर बीकानेर से हुकमचंद सोनी को शामिल किए जाने से ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।

हुकमचंद सोनी के बीकानेर पहुंचने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर व
गुलाल उड़ा कर स्वागत करते हुए खुशी का इजहार किया है।ज्ञात रहे भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर जिला बीकानेर द्वारा हुकमचंद कांटा के नेतृत्व में आयोजित ओबीसी सम्मेलन में प्रदेश व केंद्र सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारियों सहित संभाग स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने शिरकत की थी। सम्मेलनों के माध्यम से ओबीसी वर्ग की मांगे और समस्याएं समय-समय पर केंद्र व राज्य सरकार के समक्ष रखते हुए उनके समाधान के प्रयास किए जाते रहे हैं।