बीकानेर।बीकानेर जिले की 3 नगरपालिका के लिए विगत दिनों हुए चुनावों के बाद सबकी निगाहें पालिका अध्यक्ष पर टिकी हुई थीं।

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में भाजपा के मानमल शर्मा विजय हुए हैं। उन्हें 23 वोट मिले है जबकि भाजपा से बागी प्रत्याशी कांग्रेस समर्थित प्रीति शर्मा को महज 17 वोट ही मिले।

देशनोक में कांग्रेस के ओमप्रकाश मूंदड़ा 15 वोट के साथ अध्यक्ष बने। वहीं कांग्रेस के पास 11 पार्षद थें लेकिन तीन निर्दलीय व एक एनसीपी पार्षद ने कांग्रेस के पक्ष में मत दिया। भाजपा के दस पार्षद थे और उसे उतने ही वोट पार्टी को मिले हैं।

सबसे जोड़ तोड़ वाली नोखा नगर पालिका में नारायण झंवर अध्यक्ष बने है। नारायण झंवर एनसीपी से दूसरी बार बाजी मारकर पालिकाध्यक्ष बने है इनको 30 वोट मिले है जबकि 28 प्रत्याशी नोखा विकास मंच से विजेता घोषित हुवे थे। 2 निर्दलीय ने भी उनका समर्थन किया है। तो वहीं भाजपा के श्रीनिवास झंवर को 15 वोट मिले। तो इस तरह नारायण झंवर नगर पालिका के अध्यक्ष बने है । बतादे बहुत समय बाद विधायक बिहारी लाल बिश्नोई की टीम ने बहुत से वार्डो में नोखा विकास मंच को टक्कर दी।भारतीय जनता पार्टी की गुट बाजी की वजह से यहा पर कमजोर नोखा विकास मंच को घेरने में असफल रही । बतादे नोखा विकास मंच लगातार चौथी बार नोखा में बोर्ड बनाने में अपनी महारथ हासिल करने में सफल रहा है।