बीकानेर। निगम चुनाव में बुधवार को फार्म की स्कू्रटनिंग के दौरान दोनों दलों के एक एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने से अब दोनों ही दल 79-79 सीटों पर चुनाव लड़ सकेंगे।

निर्वाचन शाखा से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड आठ से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी जितेन्द्र शर्मा तथा वार्ड 76 से भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र सोनी का आवेदन रद्द हो गया है। इसके अलावा वार्ड न. 01 से गीता देवी, वार्ड नं. 06 से प्रियंका गहलोत व नन्द किशोर गहलोत, वार्ड नं. 07 से गणेश तंवर, वार्ड नं. 09 से तेजाराम व मनीष, वार्ड नं. 10 से मगन सिंह, वार्ड नं. 11 से ओमप्रकाश व रोहित बाना, वार्ड नं. 15 से मनीष अरोडा, वार्ड नं. 16 से पूजा, वार्ड नं. 18 से अलका व मनीराम एवं मुजाहिद, वार्ड नं. 19 से राजेन्द्र कुमार सुथार, वार्ड नं. 20 से मेघराज सुथार,वार्ड 25 रईसा बानो,वार्ड 30 रशीदा बानो,वार्ड 33 से मनोज कुमार,वार्ड 34 रमन कुमार शर्मा,मुकेश चौधरी, वार्ड 38 से मनोहर सिंह,वार्ड 42 से लक्ष्मीदेवी, वार्ड 43 से रवीना,संतोष,वार्ड 47 से सरिता नाहटा,वार्ड 48 दिनेश,सुनील कुमार,वार्ड 49 से सतीश,सतीश मैनी,वार्ड 53 देवराज,वार्ड 54 से उमाशंकर, वार्ड 61 से दीन मोहम्मद,वार्ड 62 से दीन मोहम्मद,वार्ड 63 से ऋषिराज व किशनलाल,वार्ड 64 से माफीया समेजा,वार्ड 66 से शांति लाल मोदी,अमित खत्री,वार्ड 68 से रूद्र कुमार,वार्ड 71 से निर्मला,वार्ड 72 से रविन्द्र कुमार,स्वाति,वार्ड 73 से मेहनाज बानो,वार्ड वार्ड 77 से हीरालाल,वार्ड 79 से रमजान अली,सुरेन्द्र कुमार भार्गव,वार्ड 80 से दिनेश व्यास और मो अतीक के पर्चे खारिज हो गए।