बीकानेर। आपको देश भर के मुख्य पर्यटन स्थल या राज्यों के नक्शे देखने है तो आपको कही जाने की जरूरत नहीं। बल्कि जस्सूसर गेट पर ही आपको एक व्यक्ति के शरीर पर पूरे भारत वर्ष के राज्यों के नक्शे और आकर्षित पर्यटन केन्द्रों की झलक देखने को मिल जाएगी। यह आश्चर्य की बात नहीं बल्कि हकीकत है। जस्सूसर गेट निवासी 33 वर्षीय आर्यन सोनी ने अपने शरीर पर भारत के 28 राज्य व 9 केंद्र शासित प्रदेशों के नक्शे व वहां के प्रमुख आकर्षित केन्द्रों को अपने शरीर पर टैटू के रूप अंकित करवाएं है। आर्यन का ऐसे करने के पीछे उद्देश अपने देश के प्रति प्रेम बताया जा रहा है। सोनी ने बताया कि वे जीनियस, लिम्का व इंडिया बुक में इसे बतौर रिकार्ड के रूप में दर्ज करवा जा रहे है। आर्यन के शरीर पर टैटू बनाने वाले कलाकार विष्णु स्वामी बताते है कि वे लगभग चार माह से आर्यन के शरीर पर इस प्रकार के टैटू बनाने में उन्हें छ: से सात घंटे लगते। 25 सितम्बर 19 को शुरू किया गया यह काम लगभग 26 जनवरी तक पूरा हो जाएगा। वे प्रतिदिन एक से दो टैटू ही बना पाते।

पहले दो महिने किया खांका तैयार
स्वामी बताते है कि पहले दो महिनों तक भारत के प्रत्येक राज्य के प्रमुख दर्शनीय स्थल के खांके को तैयार किया गया और अगले दो महिने में उसको मूर्तरूप दिया।
धनराशि को करेंगे अनाथालय में दान
चक्रा स्टूडियो के मालिक आर्टिस्ट विष्णु स्वामी ने बताया कि आर्यन सोनी द्वारा प्रदान की जाने वाली धनराशि को वे अनाथालय में दान देंगे। उससे पहले भी पुलमावा हमले और राष्ट्र हित व राष्ट्र भक्ति के लिये उनके द्वारा बनाये जाने वाले टैटू से जमा धन को अनाथालय में दान करते आएं है।

आर्यन के शरीर पर इन दर्शनीय स्थलों के दर्शन
अखंड भारत की सोच के साथ आर्यन द्वारा शरीर पर बनाये गये टैटू में प्रत्येक राज्य के प्रमुख दर्शनीय स्थल की झलक देखने को मिलेगी। इनमें ताजमहल,स्टेचू ऑफ यूनिटी,स्वर्ण मंदिर,कुरूक्षेत्र,लद्दाख के पर्वत,गेट वे ऑफ इंडिया,सम के धोरे,लालकिले सहित अनेक प्रांतों के ऐतिहासिक स्मारक व पर्यटन स्थल शामिल है।