महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होना है। नतीजें 24 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे। महाराष्ट्र में चुनावी मैदान में कुल 3237 उम्मीदवार हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 8,97,22,019 मतदाता करेंगे। चुनाव के लिए कुल 96,661 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। हरियाणा में 1169 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। हरियाणा में कुल 1,82,82,570 मतदाता हैं। हरियाणा में कुल 19,578 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि 40000 से ज़्यादा पुलिसकर्मी चुनाव में बंदोबस्त की ड्यूटी पर होंगे। 22 सीएपीएफ की टुकड़ियां, 12 सीआरपीएफ की टुकड़ियां, 2700 होमगार्ड तैनात किये गये हैं। कुछ प्रतिबंधक कार्रवाइयों के तहत 164 लोगों को तड़ीपार किया गया है।

511 अवैध शस्त्र जप्त किये गए हैं। 10 लाख रुपयों से ज़्यादा की अवैध शराब जप्त की गई है। 10 करोड़ से ज़्यादा नकद बरामद किए गए हैं। 69 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। मुंबई पुलिस की सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रहेगी। बता दें कि 36 विधानसभा क्षेत्र हैं जिनमे 26 मुंबई उपनगर और 10 शहर में हैं।_*