आगरा । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता के हित के लिए चलाई जा रही हैं‌। जनकल्याणकारी योजना के प्रचार प्रसार अभियान की महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रांत प्रभारी डॉक्टर मंजू बघेल के संयोजन में प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान 4062 महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने हेतु राष्ट्रीय कार्यकारिणी स्वागत समारोह का आयोजन आज आगरा में महिला प्रकोष्ठ द्वारा होटल ताज गैलेक्सी में संपन्न हुआ । डॉ श्रीमती बघेल ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न योजनाएं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी श्री योगी आदित्यनाथ के भारत सरकार की जनहित योजनाओं एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब शोषित वंचित किसानों एवं महिलाओं तक पहुंचे तथा वे लाभान्वित हो सकें इसके बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया गया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुशेष, आर्य राष्ट्रीय महामंत्री शशांक चोपड़ा, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रमुख प्रशांत दीवान एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेनू रॉय, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विभा मिश्रा , प्रदेश उपाध्यक्ष प्रांत प्रभारी डॉक्टर मंजू बघेल आदि उपस्थित रहे।