अग्रोहा।9 दिसंबर 2019, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वाधान में आयोजित मानवमात्र के कल्याण के लिए एवं अशांत विश्व की शांति के लिए और अहिंसा का सन्देश जन-जन तक पहुंचने के उद्देश्य से 8 से 12 दिसंबर तक 18 कुंडीय आद्य महालक्ष्मी महायज्ञ का शुभारम्भ भगवान अग्रसेन जी की पुरातन राजधानी अग्रोहा में हो रहा है।

इस अवसर पर देश के भिविन्न हिस्सों से आयी हुई हजारों महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा निकल कर देश में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के बन्धुओं में शांति-सद्भाव की लौ प्रज्वलित करना, मानवता के कल्याण की कामना और अग्रोहा के चैहमुखी विकास के साथ-साथ महालक्ष्मी जी से सभी की सुख-समृद्धि की मनोकामना करना है।

इस पांच दिवसीय यज्ञ में हैदरबाद के विद्वान पंडित आचार्य पुरुषोत्तम शास्त्री जी के नेतृत्व में 36 पंडितों द्वारा पुरे विधि विधान से सवा करोड़ मन्त्रों उच्चारण के साथ यजमानों द्वारा यज्ञ में आहुति प्रदान करके महालक्ष्मी जी को प्रसन्न किया जायेगा।

इस अवसर पर महायज्ञ के सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद अग्रवाल, महिला अध्यक्षा अनीता अग्रवाल, महिला महामंत्री विनीता खेतावत, राष्ट्रीय मंत्री प्रकाश चंद गोयल, यज्ञ के मुख्य संयोजक नत्थूराम राम जैन, दौलतराम गर्ग, सह-संयोजक संदीप संघी, अशोक सिंघल, पवन गर्ग, सुभाष मित्तल, बजरंग मित्तल, चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंगला, महामंत्री प्रदीप बंसल, पूर्वी राजस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, रामप्रकाश गर्ग, वीरेंद्र जैन आदि अन्य हजारों बन्धुओं ने यज्ञ में सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाया।