बीकानेर /शहीद मेजर पूर्ण सिंह की 54 वे शहादत दिवस पर मेजर पूर्ण सिंह सर्किल पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कर्नल पी.एस राठौड़ ने सम्बोधित करते हुए कहा शहीद मेजर पूर्ण सिंह कि भारत-पाक 1965 युद्ध में अपनी बहादुरी और वीरता के साथ दुश्मनो के छक्के छुड़ाते हुए शहीद हो गए।मेजर पूर्ण सिंह ने अल्प आयु में ही देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।यह वीर पुरुष आज भी युवाओ की प्रेरणा के स्रोत बने हुए है।

श्रद्धांजलि सभा में एक बालक खगेन्द्र प्रताप सिंह ने वीर रस कविता का वाचन किया।इस अवसर पर कर्नल मजूमदार, ब्रिगेडियर एल.एन वर्मा,कर्नल हेम सिंह,समाज सेवी सुनीता गौड़,श्रवण पालीवाल,हिंगलाज दान रतनू,प्रदीप सिंह चौहान,राजेन्द्र सिंह,महावीर सिंह,प्रदीप सिंह,युधिष्ठिर सिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में लोगो ने शहीद मेजर पूर्ण सिंह को पुष्प चक्र अर्पित किए।
इस अवसर पर जी आर राइफल्स के मेजर जौदान ने अपनी बटालियन के जवानों के साथ शहीद मेजर पूर्ण सिंह मूर्ति पर पुष्प चक्र अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।साथ ही गौरव सेनानी एसोसिएशन बीकाणा की टीम की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किए