बीकानेर, 23 सितम्बर। रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा राजस्थानी भाषा और साहित्य संबंधी वार्षिक पुरस्कार एवं सम्मान वर्ष 2019 की घोषणा कर दी गई है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष विकास कैली ने बताया कि 51 हजार रूपये का ‘कला डूंगर कल्याणी- राजस्थानी शिखर पुरस्कार सरदार पटेल विश्वविद्यालय वल्लभविद्यानगर गुजरात पूर्व विभागाध्यक्ष डाॅ. भूपतिराम साकरिया को घोषित किया गया है। राजस्थानी गद्य साहित्य की उत्कृष्ट कृति का खींवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार 21 हजार रूपये का राजेन्द्र जोशी, बीकानेर की पुस्तक ‘जुम्मे री नमाज’ को दिया जायेगा। राजस्थानी काव्य की उत्कृष्ट कृति ब्रज उर्मी अग्रवाल राजस्थानी पद्य पुरस्कार 11 हजार रूपये का काव्य कृति ‘आडावळौ अरड़ायौ’ के लेखक डाॅ. अर्जुन सिंह शेखावत पाली को घोषित हुवा है।

उपरोक्त तीनों पुरस्कारों के निर्णायक रामस्वरूप किसान, परलीका, डाॅ. गिरजा शंकर शर्मा बीकानेर, डाॅ. सुरेश सालवी उदयपुर, दुलाराम साहरण चूरू, माधव नागदा नाथद्वारा, श्यामसुन्दर भारती जोधपुर, डाॅ. उषा किरण सोनी बीकानेर, डाॅ. लक्ष्मीकांत व्यास अजमेर, पवन पहाड़िया डेह, नागौर रहे है।

निर्णायकों के द्वारा दिये गये प्राप्तांकों के आधार पर पुरस्कार घोषित हुआ है। रोटरी क्लब द्वारा पूरस्कार-सम्मान समारोह के संयोजक रोटे, अरूण प्रकाश गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब यह सम्मान समारोह आगामी अक्टूबर माह में रोटरी क्लब, बीकानेर में आयोजित किया जायेगा। जिनमें उपरोक्त सभी को नामी गिरामी विद्वानों द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। गुप्ता ने पुरस्कारों के लिए सभी आवेदकों, निर्णायकों व मीडिया साथियों को रोटरी क्लब की ओर से इस योजना में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।