अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती रेखा का बंगला सील

मुंबई महाराष्ट्र में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। खासकर, मुंबई में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। अभिषेक अमिताभ बच्चन इसी बीच, फिल्मी हीरोइन रेखा का सिक्योरिटी गार्ड भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद बीएमसी (मुंबई महानगरपालिका) ने रेखा का बंगला सील कर दिया है। साथ ही बंगले के बाहर एक नोटिस चस्पा करते हुए इसे कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है। रेखा की फिल्मों को चारों चांद लगाने वाले हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन को कोरोना हो गया है। शनिवार शाम उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

जहां हुए परीक्षण मे वह कोविड 19 वायरस से संक्रमित पाए गए। अमिताभ बच्चन ने खुद एक ट्वीट के जरिए इसकी पुष्टि की है। अमिताभ बच्चन का स्वास्थ्य पिछले कुछ महीनों से गड़बड़ चल रहा है और चिकित्सकों ने उनके मुंबई से बाहर यात्रा करने पर भी रोक लगाई हुई है। अमिताभ बच्चन ने अपने कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि की और ये भी कहा कि उनके संपर्क में जितने भी लोग पिछले 10 दिन में आए हैं, सब अपना टेस्ट जरूर करा लें। अमिताभ ने अपने ट्वीट में बताया कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

वहीं दूसरी तरफ
अभिषेक बच्चन की भी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभिषेक बच्चन ने ट्वीट के जरिये इसकी जानकारी दी। मेरा और पिताजी का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया।हम दोनों को बहुत हल्के लक्षण थे और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हमने सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारा परिवार तथा स्टाफ के भी टेस्ट हो गए हैं। मेरा सबसे अनुरोध है कि शांति बनाए रखें और परेशान न हों।