नोएडा/ कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को अब से थोड़ी देर पहले नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रियंका गांधी भी मेट्रो अस्पताल पहुंची हैं। जानकारी मिली है कि सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन रॉबर्ट वाड्रा का उपचार कर रहे हैं। हालांकि, जानकारी नहीं मिल पाई है कि रॉबर्ट वाड्रा को क्या हुआ है।

रॉबर्ट वाड्रा को सोमवार की देर शाम नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसके बाद अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी नोएडा के मेट्रो अस्पताल पहुंची हैं। सूचना मिलने के बाद कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेता और दिल्ली के नेता भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। रॉबर्ट वाड्रा को क्या हुआ है, इस बारे में अभी अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। बस इतनी जानकारी मिली है कि सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन रॉबर्ट वाड्रा का उपचार कर रहे हैं।