-परिजनों ने जताई बच्चे की हत्या का आशंका..

-हर एंगल पर जांच कर रहीं है पुलिस..

बिहार(सुपौल)-ओम एक्सप्रेस ब्यूरों-त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से सटे स्थित डपरखा पंचायत के वार्ड नंबर एक में रविवार की सुबह करीब ग्यारह बजे एक आठ वर्षीय बच्चे की लाश मिलने से सनसनी मच गयी। मृत बच्चे की पहचान स्थानीय निवासी अशोक सरदार के आठ वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के रूप में की गयी है। परिजनों ने बताया के शनिवार की शाम पांच बजे घर के बगल में यह खेल रहा था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा तो इसकी खोजबीन शुरू की गई। रात तक बच्चे की कुछ आता – पता नहीं चल पाया। रविवार की सुबह करीब ग्यारह बजे घर के बगल किसी ने पानी भरे गड्ढे में बच्चे का शव देखा। शव की खबर मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गयी।

डपरखा सरपंच राजेश कुमार भगत के अनुसार बच्चे की लापता होने की सूचना स्थानीय थाना को सुबह ही दी गई थी। परिजनों ने बच्चे के हत्या की आशंका जताई हैं। लोगों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए सभी एंगल पर जांच कर रहीं हैं।वही इकलौते बेटे को खो चुके परिवार में कोहराम मचा हुआ हैं। मां रधिया देवी का रो- रोकर बुरा हाल हैं। माँ के करुण चीत्कार को सुन कर सभी के आंखे नम हो रहे थे, परिजनों के द्वारा ढांढस बंधाया जा रहा था। वही थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी को लेकर परिजनों ने रविवार की सुबह आवेदन दिया था , पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।