बीकानेर विधुत सप्लाई कंपनी की आज एक और शर्मनाक करतूत सामने आई, जिससे कि सम्पूर्ण हिन्दू समाज को अब विचार करना होगा।

बीकानेर के सबसे महत्वपूर्ण आस्था के स्थल श्री लालेश्वर महादेव मंदिर, पूज्य स्वामी श्री संवित सोमगिरि जी के स्थल पर विजलेंस के नाम पर मीटर बदला और 2.77 लाख का नोटिस थमा दिया।

इस बिजली कंपनी के कर्मचारियों की हिमाकत स्वीकार्य नही की जा सकती,*
लालेश्वर महादेव मंदिर नियमित और बिल्कुल समय पर बिजली के बिल सदा से अदा करता आया है,उस संस्था को बदनाम करने की इतनी बड़ी साजिश,

आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बेहद आक्रोश के साथ कंपनी को चेतावनी दी है,ऐसे कोई भी आस्था केंद्रों के साथ करतूत बर्दास्त नही की जाएगी। प्रदर्शन और भारी आक्रोश और गर्मागर्मी के चलते कंपनी को न सिर्फ समस्त राशि का नोटिस वापस लेना पड़ा बल्कि लिखित में माफी भी मांगनी पड़ी।

बंधुओं ये गंभीर बात है, बिजली मंत्री जो चुनाव जीतने के लिए इसी बिजली कंपनी के खिलाफ 2 वर्षो तक आंदोलन करते रहे, और अब जब स्वयम बिजली मंत्री बने है। अब अंदर ही अंदर साठ गांठ हो गई है, इनकी करनी और कथनी में कितना फर्क है, आज इनका मंत्रालय इस बिजली कंपनी को न सिर्फ संरक्षण दे रहा है, बल्कि दोनों हाथों से उपभोक्ताओं से लूटने की छूट दे रखी है। विजिलेंस ने नाम पर डराना, घरों में घुस कर मीटर बदलना, कनेक्शन काटना, और मनमानी राशि के बिल बना कर उपभोक्ताओं से राशि वसूलना किसी से छुपा नही है,
आज शिवबाड़ी मंदिर की घटना पीड़ा देने वाली अक्षम्य है घटना है, इसकी जितनी भर्त्सना की जाय कम है। हिन्दू आस्था स्थल को बदनाम करना, एक सोची समझी चाल है। जिसे आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए सफल नही होने दिया है।

बीकानेर विधुत सप्लाई कंपनी अगर अपनी हरकतों से बाज़ नही आई और भय का वातावरण और लूटपाट नही बंद की तो भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सड़क पर उतारने के लिए तैयार रहे।

अखिलेश प्रताप सिंह
जिला अध्य्क्ष
भारतीय जनता पार्टी बीकानेर।