नई दिल्ली। सियासी गलियारों में अब इंतजार की घडिय़ां समाप्त हो चुकी है। चुनाव आयोग ने आज लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में होंगे, वहीं मतगणना 23 मई को होगी। 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान, 18 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, 23 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान, चौथा चरण का मतदान 29 अप्रैल को, वहीं पांचवे चरण का मतदान 6 मई को, छठे चरण का मतदान 12 मई को और सातवें चरण का मतदान 19 मई को होगा।

gyan vidhi PG college

दरअसल लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर आज शाम 5 बजे से चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की है। चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही देशभर में आचार संहिता लागू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस लोकसभा चुनाव में कुल मतदाता 900 मिलियन होंगे, जिनमें से 15 मिलियन मतदाता 18-19 आयु वर्ग में हैं। वहीं आदर्श आचार संहिता (रूष्टष्ट) आज से पूरे देश में लागू हो गई है। किसी भी उल्लंघन से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने बताया कि 2014 के 9 लाख मतदान केंद्रों की तुलना में इस लोकसभा चुनाव में लगभग 10 लाख मतदान केंद्र होंगे।

arham-english-academy
यह है पूरा कार्यक्रम:

पहला चरण- 11 अप्रैल: 91 सीटें
आंध्र प्रदेश (25 सीटें), अरुणाचल (2 सीटें), असम (5 सीटें), बिहार (4 सीटें) छत्तीसगढ़ (1 सीटें), जम्मू-कश्मीर (2 सीटें), महाराष्ट्र (7 सीट), मणिपुर (1 सीट), मेघालय (1 सीट), मिजोरम (1 सीटें), नागालैंड (1 सीट) ओडिशा (4 सीटें), सिक्किम (1 सीट), तेलंगाना (17 सीटें), त्रिपुरा (1 सीट), उत्तर प्रदेश (8 सीटें), उत्तराखंड (5 सीटें), पश्चिम बंगाल (2 सीटें), अंडमान निकोबार (1 सीट), लक्षद्वीप (1 सीट)

दूसरा चरण- 18 अप्रैल: 97 सीटें
असम (5 सीटें), बिहार (5 सीटें), छत्तीसगढ़ (3 सीटें), जम्मू-कश्मीर (2 सीटें), कर्नाटक (14 सीटें), महाराष्ट्र (10 सीटें), मणिपुर (1 सीट), ओडिशा (5 सीटें), तमिलनाडु (39 सीटें), त्रिपुरा (1 सीट), उत्तर प्रदेश (8 सीटें), पश्चिम बंगाल (3 सीटें), पुद्दुचेरी (1 सीट)

तीसरा चरण- 23 अप्रैल: 115 सीटें
असम (4 सीटें), बिहार (5 सीटें), छत्तीसगढ़ (7 सीटें), गुजरात (26 सीटें), गोवा (2 सीटें), जम्मू-कश्मीर (1 सीट), कर्नाटक (14 सीटें), केरल (20 सीटें), महाराष्ट्र (14 सीटें), ओडिशा (6 सीटें), उत्तर प्रदेश (10 सीटें), पश्चिम बंगाल (5 सीटें), दादर नागर हवेली (1 सीट), दमन दीव (1 सीट)

चौथा चरण-29 अप्रैल: 71 सीटें
बिहार 5, जम्मू-कश्मीर 1, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 6, महाराष्ट्र 17, ओडिशा 6, राजस्थान 13, उत्तर प्रदेश 13, पश्चिम बंगाल 8

पांचवां चरण-6 मई: 51 सीटें
बिहार 5, जम्मू कश्मीर 2, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 7, राजस्थान 12, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 7

छठवां चरण-12 मई: 59 सीटें
बिहार 8, हरियाणा 10, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 8, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 8, दिल्ली 7

सातवां चरण-19 मई: 59 सीटें
बिहार 8, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 8, पंजाब 13, चंडीगढ़ 1, पश्चिम बंगाल 9, हिमाचल 4