– विप्र फाउंडेशन के राजस्थान जॉन बी फर्स्ट के प्रदेशाध्यक्ष भवर पुरोहित ने बताया कि विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील ओझा के निर्देशानुसार
– रामनवमी से हनुमान जयंती तक पूरे देश भर में 7 दिन में 7 लाख मास्क बांटे जाएंगे इसी अभियान की शुरुवातआज विफा महिला मोर्चा नारीशक्ति द्वारा घर – घर जाकर मास्क वितरण कर कोरोना जागरूक किया

बीकानेर।प्रदेश आईटी सेल संयोजक नितिन वत्सस ने बताया कि आज बीकानेर में इस अभियान की शुरआत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय अभियान की शहर पर प्रभारी आशा पारीक के नेतृत्व में विफा नारी शक्ति व कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क वितरण कर प्रारम्भ किया इसके साथ ही लोकडाउन्न की पालना का भी आग्रह किया जा रहा है |

आज विफा परिवार से जुड़ी महिला पार्षदों में सुधा आचार्य, सुनीता व्यास,अनामिका शर्मा विप्र महिला पदाधिकारियों में मीना आचार्य,अनुराधा आचार्य, सरिता सारस्वत,सरिता पारीक कामिनी भोजक,अम्बिकादेवी ओझा,शोभा ओझा रितु गौड़ प्रमिला गौत्तम,रतनी आसोपा, सुनीता गौड़,मीना आसोपा रेणु जोशी,अर्चना थानवी, सुनीता पारीक के संयोजन में सभी महिला पदाधिकारी अपने प्रत्येक वार्ड प्रभारी के एक सहयोगी के साथ ने इस अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है एवं वार्ड एवं मौहल्लों में स्व प्रेरणा से मास्क वितरण की जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे है विप्र फाउंडेशन का यह प्रयास रहेगा कि हर वार्ड में कि जरूरतमंदों तक मास्क पहुंचे एवं राज्य सरकार, केंद्र सरकार के चिकित्सा विभाग द्वारा जो निर्देश आदेश कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताए गए हैं उनसे भी उन लोगों को सतर्क रहना और क्या सावधानियां अपनानी है और क्या नहीं करना है, से समझाया गया !

इस अभियान में महिला मोर्चा के साथ प्रदेश अध्यक्ष भंवर पुरोहित एवं जिलाध्यक्ष धनसुख तावणीया प्रदेश महामंत्री गोपाल जोशी, दीपक जोशीयुवा अध्यक्ष, दिनेश ओझा प्रदेश महामंत्री युवा, भवानी जी जाजड़ा जिला महामंत्री,कार्यालय प्रभारी देवेन्द्र सारस्वत, रमेश उपाध्याय मुकेश सारस्वत, राजू पारीक आदि प्रमुख कार्यकर्ताओ ने सक्रिय भूमिका निभाई !!