बीकानेर, 26 नवंबर। कृषि महाविद्यालय में मंगलवार
को संविधान दिवस समारोह आयोजित किया गया। इसमें महाविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई।

महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. आई. पी. सिंह ने देश की एकता, अखण्डता, समप्रभुता और समानता के अधिकार पर संविधान की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान सभा के अध्यक्ष बाबासाहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडर ने देश की भौगोलिक, धार्मिक एवं सामाजिक विविधताओं को ध्यान रखते हुए ऐसे संविधान का निर्माण किया, जिसने समूचे देश को एक सूत्र में पिरोए रखा है। इस अवसर पर डाॅ. भीमराव अम्बेडकर फाउण्डेशन (अम्बेडकर पीठ), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा ‘संवैधानिक व्यवस्था में डाॅ. अम्बेडकर का योगदान’ विषयक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता प्रभारी डाॅ. वी. एस. आचार्य ने बताया कि इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई तथा डाॅ. अम्बेडकर के योगदान को याद किया। इस दौरान डाॅ. अशोक मीणा, डाॅ. नरेन्द्र पारीक, डाॅ. अमित कुमावत, डाॅ. राजेन्द्र जाखड़, पुखराज जागरवाल, राणीदान सिंह, नरेश व्यास, रणवीर सिंह, हुकम सिंह, रामकुमार, चंदुराम, मुरारी लाल और करणीसिंह आदि मौजूद रहे। अंत में संविधान के प्रति निष्ठा रखने संबंधी शपथ ली।
उधर, गृह विज्ञान महाविद्यालय में भी संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। अधिष्ठाता प्रो. दीपाली धवन ने शपथ दिलाई तथा संविधान के बारे में बताया।
——