बीकानेर। वृहद एवं विशिष्टजन सम्पर्क अभियान के तहत 100 परिवारों से सम्पर्क किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि इस अभियान के तहत दो दिन शनिवार व रविवार को उदयरामसर गांव के 88 परिवारों से सम्पर्क कर भारतीय जनता पार्टी की जन लोक कल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी गई।

इसके साथ सम्पर्क व समर्थन अभियान के तहत उद्योगपति व राजस्थान प्रदेश पंजाबी सभा संभाग अध्यक्ष नरेश चुग, उदयरामसर निवासी यादव समाज के वरिष्ठ महावीर सिंह यादव, राजपुरोहित सभा बीकानेर संभाग अध्यक्ष गुमान सिंह राजपुरोहित तथा स्वतंत्रता सेनानी हीरालाल शर्मा से मिलकर उन्हें भाजपा की जन लोक कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों सम्बन्धी दो पुस्तकें भी भेंट की।