बीकानेर, 30 सितम्बर 2019। श्रीमती शशिबाला मित्तल स्मृति चेरिटेबल ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा *‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ के प्रयोग द्वारा मानव, जीव और जगत पर होने वाले दूष्प्रभाव के विरुद्ध आमजन में जागरूकता लेने के उद्देश्य से पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 2 अक्टूबर, 2019 को प्रातः 11 बजे से जिला सैनिक कल्याण विभाग परिसर में किया जा रहा है।ट्रस्ट के अध्यक्ष विवेक मित्तल ने बताया की इस प्रदर्शनी के माध्यम से क्या होता है सिंगल यूज प्लास्टिक? पर्यावरण के लिए क्यों हानिकारक है? दुनिया भर में क्या परेशानी बढ़ रही है इसके प्रयोग से? भारत में जागरूकता के प्रयास, प्लास्टिक पर लिखे जाने वाले चिह्न, ग्रेड के आधार पर कैसे जाने गुणवत्ता सहित अनेक विषयों को इस पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शया गया है। गौरव सैनानी वैलफेयर सोयायटी के अध्यक्ष ब्रि. एन.एल. वर्मा में बीकानेर के पूर्व सैनिकों, प्रबुद्धजनों, युवाओं और विद्यार्थियों से अनुरोध किया है कि बड़ी संख्या में पहुँच कर सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में जानकारी प्राप्त कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभायें।
मो. 9414309014