Mangilal Bishnoi
Mangilal Bishnoi
पशु क्रूरता निवारण समिति चुनाव में मांगीलाल विश्नोई अध्यक्ष

बीकानेर । बीकानेर में रविवार को गोगागेट स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में पशु क्रूरता निवारण समिति के चुनाव में मांगीलाल विश्नोई अध्यक्ष पद पर विजयी हुए। उनको 2501 मत मिले। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मीनारायण पारीक को 1760 मत मिले।मनोज सारस्वत 567 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। देर रात मिली जीत की सूचना के बाद मांगीलाल के समर्थकों ने जश्न मनाया व आतिशबाजी की।

इससे पूर्व दिन में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया। मतदान स्थल पर अव्यवस्थाओं को लेकर कुछ लोगों ने भी विरोध किया। इस पर पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत किया।

नोखा में मनाई हौली दीपावली एक साथ

पशु क्रूरता निवारण समिति के परिणाम आते नोखा में रविवार देर रात करीब एक बजे होली व दीपावली सा महौल बन गया। अध्यक्ष पद पर मांगीलाल बिश्नोई, सचिव पद पर भीमराज उपाध्याय, उपाध्यक्ष महावीर सियाग व कोषाध्यक्ष पद पर राजेश पंचारिया के विजयी होने के समाचार नोखा पहुंचे तो नोखा के विभिन्न वार्डो में पटाखे  गुंज रहे थे व रंग उड़ रहा था। उत्साही समर्थक ढोल, नगाढों व डीजे के साथ नृत्य कर एक दूसरे को गुलाल लगाकर पटाखे छोड़कर बधाईयां दे रहे थे। जिससे होली दीपावली का एकसा महोल बन गया। युवकों ने दुपहिया वाहनों व फोर व्हीलर पर चढकर जुलुस निकाला।  

नोखा में पशु क्रूरता निवारण समिति में सभी नोखा के सदस्यों के विजयी होने की सूचना मिलते ही विभिन्न समर्थकों ने जमकर खुशियां मनाई समर्थकों ने नोखा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व विभिन्न वार्डो में जमकर पटाखे छोड़े। इस अवसर पर हनुमान धाेरा, घण्टाघर के पास, सदर बजार, जोरावरपुरा, पंचारिया चौक आदि क्षेत्रों में जमकर पटाखे छोड़े गये व मिठाईयां बांटी गई।   इस अवसर सचिव भीमराज उपाध्याय ने बताया कि बीकानेर  की जनता ने मेरे व मेरे पैनल के प्रति जो विश्वास व्यक्त किया है उस विश्वास पर खरा उतरूंगा और निवारण समिति का विकास कर पशु हित में कार्य किये जायेगेँ। जनता ने जो सेवा करने का जो मौका दिया है उस पर खरा उतरने की कोशिश करेगें।

विप्र फाऊण्डेशन नोखा, नोखागांव सरपंच मेघसिंह राठौड़, ग्राम विकास समिति के अशोक कुमार व्यास, रोड़ा के परमसुख कठातला, एडवोकेट हनुमान बिश्नोई, तुलसीराम सोनी, एडवोकेट बाबूलाल धारणीया, एडवोकेट बजरंग, एडवोकेट सुनील पूनिया, मांगीलाल बोहरा, जेठमल बोहरा, रामनिवास सीगड़, एडवोकेट बजरंग सोनी, गिरधारी छींपा, जेगला सरपंच मनोहर बिश्नोई, विप्र फाउडेशन युवा मंच के अध्यक्ष पुरूषोत्तम सारस्वत, लक्ष्मण छींपा, प्रदीप सोनी, नोखागांव उपसरपंच अमित व्यास आदि ने प्रशन्नता व्यक्त की व विजयी होने की बधाई दी।