भारतीय जनता पार्टी शहर व देहात की बैठकों का दौर जारी – Bikaner News

OmExpress News / Bikaner / भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य व देहात अध्यक्ष सहीराम दुसाद की अध्यक्षता में आज चुनाव संचालन समिति, शक्ति केंद्र संयोजकों, सरपंचों,पार्षदों की अलग अलग चार बैठके भोमिया भवन में आयोजित की गई, जिकमे खान विभाग मंत्री सुरेंद्र पाल टी. टी. ,शहर प्रभारी महेंद्र सिंह सोढ़ी,देहात प्रभारी रामेश्वर भाटी ने संबोधित किया। Bikaner News

चुनाव संचालन समिति बैठक को संबोधित करते हुए सुरेंद्र पाल टी.टी. ने कहा चुनाव संचालन समिति अपनी विधानसभा के चुनाव की मोनेटरिंग करेगी,मंडलो ,मोर्चो,शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्षो की चुनावो में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी समिति सभी का समन्वयक कर साथ काम करेगी कही कोइ कमी हो उसे ठीक करना आपकी जिम्मेदारी रहेगी। Bikaner News

मंच संचालन लोकसभा प्रभारी मोहन सुराणा ने किया

चुनाव संचालन समिति सदस्य शहर से मुमताज भाटी,मोहन सुराणा,दाऊलाल हर्ष,गौरीशंकर अग्रवाल,भूपेंद्र शर्मा,गोविंद कच्छावा,फारुख पठान,कुन्दन सोनी,अशोक प्रजापत,सलीम जोईया,दीपक पारीक,मनीष सोनी,शिवरतन अग्रवाल,सुशील शर्मा,जेठमल नाहटा,मोहित बोथरा,नवनीत आचार्य,विक्रम भाटी,गोपाल अग्रवाल चुनाव संचालन समिति देहात से रामगोपाल सुथार,सवाईसिंह तंवर,चम्पालाल गेदर,कुम्भाराम सिद्ध,आसकरण भट्टड़,शिवरतन शर्मा,अशोक भाटी,छैलू सिंह शेखावत,किशन राम गोदारा,राजपाल शेखावत,जगदीश खंडेलवाल,भंवरलाल जांगिड़ उपस्थित रहे।

शक्ति केंद्र संयोजको की बैठक को संबोधित करते हुए

सुरेंद्र पाल सिंह टी. टी. ने कहा केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं को घर घर जाकर प्रचार करना, बूथ अध्यक्षो के साथ भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी, मेरा बूथ सबसे मजबूत नारे के साथ आप की जिम्मेदारी हर घर से हर बूथ पर भाजपा के पक्ष में मतदान करवाना है।
बैठक में मंडल अध्यक्ष विजय उपाध्याय,अरुण जैन,शिव कुमार रंगा,विजय सिंह पड़िहार, शक्ति केंद्र संयोजक नरसिंह सेवग,मालम सिंह,विनोद करोल,मदन राजपुरोहित,राजवीर मारू,तरुण भादाणी,कमल आचार्य,रामेश्वर गोदारा, जगदीश रेन, ओमप्रकाश पन्नू,रेवंतराम उपस्थित थे।

सरपंचों की बैठक में सुरेंद्र पाल टी. टी. ने गांवो व किसानो के विकास पर राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा भाजपा राज में गौरव पथ के निर्माण, टू वेल बिजली पर दस हजार प्रति वर्ष किसानो के माफ किये,दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत ढाणियों तक बिजली पहुंचाई, नरेगा मजदूरों के श्रमिक कार्ड बनवाये, जल स्वाबलंबन योजना से पानी की समस्या से मुक्ति मिली,ग्राम पंचायतों में सबसे ज्यादा पैसा हमारी सरकार ने दिए है,बिजली पानी शिक्षा पर सबसे ज्यादा ध्यान हमारी सरकार ने दिया है।

बैठक में सरपंच मुरलीधर सारस्वत,देवीलाल सारस्वत,तोलाराम जांगू, भगवाना राम खीचड़,राम दयाल गोदारा,राजाराम विश्नोई,कुंदन सिंह,माधो सिंह,मनोहर विश्नोई उपस्थित रहे। Bikaner News

पार्षदों की बैठक में सुरेंद्र पाल टी.टी. ने जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओ के सहयोग से सरकार की पांच वर्ष की उपलब्धियों को आमजन के बीच ले के जाये विकास के नाम पर भाजपा के पक्ष में मतदान करवाये वार्डो में नियमित जनसम्पर्क रखने की बात कही। Bikaner News

बैठक में महापौर नारायण चौपड़ा, उपमहापौर अशोक आचार्य,पार्षद,पंकज गहलोत,मो.ताहिर,संभु गहलोत,श्यामसुंदर चांडक,जामनलाल गजरा, शिव कुमार रंगा,भगवती गौड़, दुलीचंद शर्मा,लक्ष्मण व्यास,रामचंद्र सोनी,जगदीश मोदी,रमेश भाटी,गिरिराज जोशी,लक्ष्मी कंवर हांडला,दाऊलाल सेवग,राजेन्द्र पंवार,तेजाराम राव उपस्थित रहे।
शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने सभी का स्वागत किया, देहात जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

देहात कांग्रेस में सेवादल का ध्वज वन्दन कार्यक्रम आयोजित हुआ

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के निर्देशानुसार बीकानेर जिला देहात कांग्रेस कार्यालय परिसर में प्रदेश संगठक मार्शल प्रहलादसिह के सानिध्य में ध्वजवंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर सेवादल के कार्यकर्ताओं ने ध्वजवंदन के बाद ध्वजगीत और राष्ट्रगान गाया। Bikaner News

देहात सेवादल जिला अध्यक्ष प्रभूदयाल आयार्च ने सम्बोधित करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर आज पूरे देश में एक हजार से अधिक जगहों पर ध्वजवंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ है। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव विमल भाटी ने कहा कि आमजन में राष्ट्रीय भावना जागृत करने हेतु सेवादल द्वारा आने वाले समय में प्रदेश में अलग-ंउचयअलग वर्गो के बीच जाकर राष्ट्रवाद व देश प्रेम पर चर्चा आयोजित की जाएगी। Bikaner News

कार्यक्रम में सेवादल महिला मुख्य. संगठक प्रेमलता राठौड, शहर मुख्य संगठक मीनाकंवर, अम्बाराम इणखिया, नित्यानन्द पारीक, मुरली पन्नू, नासिर तंवर सहजाद, सुमन सौलंकी, अमजद अब्बाशी, डाॅ. हैदर मिर्जा बैग, मुनीर कुरेशी, महबूब रंगरेज, लालचन्द बेलासर, नारायणसिंह चारण, अति. मुख्य. संगठक रेखाराम इन्दलिया, प्रदेश संगठक मनोह़रलाल नायक, रूपसिंह सोलंकी, इमरान लोदी, देहात प्रवक्ता ओमप्रकाश सैन, कार्यालय प्रभारी श्रीराम सैन, श्याम बीठनोक, साहिल गोस्वामी सहित सेवादल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मतदाता जागरुकता अभियान : स्वयंसेवी संस्थाओं ने की पहल, पीबीएम में लगाए जाएंगे बैनर

स्वयंसेवी संस्थाएं भी अब मतदाता जागरुकता अभियान में भागीदारी निभाएंगी। रविवार को मारवाड़ जन सेवा समिति ने इसकी शुरुआत की। संस्था द्वारा पीबीएम अस्पताल के सर्वाधिक आवाजाही वाले स्थानों और वार्डों में मतदाता जागरुकता से संबंधित बैनर लगाए जाएंगे। इस बैनर का विमोचन उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए. एच. गौरी ने किया। Bikaner News

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए स्वयंेसेवी संस्थाओं द्वारा की गई पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सतत प्रयासों के सार्थक परिणाम आएंगे तथा जिले में शत-प्रतिशत मतदान की परिकल्पना को साकार किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता जागरुकता से संबंधित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संस्थाएं भी इसमें भागीदारी निभाएं।

स्वीप कमेटी के सहप्रभारी राजेन्द्र जोशी ने कहा कि शहर की स्वयंसेवी संस्थाओं ने बड़ी संख्या में स्टीकर, पोस्टर एवं बैनर छपवाने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाए जाने की सहमति दी है। इनका क्रियान्वयन प्रारम्भ कर दिया गया है। मारवाड़ जन सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास ने बताया कि संस्था द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।

इस दौरान संस्था के संरक्षक राजनारायण मोदी, ट्रोमा सेंटर प्रभारी डाॅ. एल. के. कपिल, पीबीएम अस्पताल के वरिष्ठ लेखाधिकारी के. के. गोयल, महासचिव हरिकिसन राजपुरोहित, कनिष्ठ अभियंता अशोक चैहान मौजूद थे। Bikaner News