सात पंचायत समितियों में से भाजपा के 4 तथा कॉंग्रेस के 3 प्रधान बने, उप जिला प्रमुख एवं उप प्रधान के लिए चुनाव कल
सात पंचायत समितियों में से भाजपा के 4 तथा कॉंग्रेस के 3 प्रधान बने, उप जिला प्रमुख एवं उप प्रधान के लिए चुनाव कल
सात पंचायत समितियों में से भाजपा के 4 तथा कॉंग्रेस के 3 प्रधान बने, उप जिला प्रमुख एवं उप प्रधान के लिए चुनाव कल

बीकानेर । बीकानेर जिला परिषद प्रमुख पद पर इण्डियन नेशनल कॉंग्रेस की सुशीला निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की जशोदा को पांच मतों से हराया।
जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा ने शनिवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित मतगणना के पश्चात जिला प्रमुख पद की विजयी प्रत्याशी सुशीला को प्रमाण पत्रा दिया और पद की शपथ दिलाई। डाले गऐ विधि मान्य कुल 29 मतों में से सुशीला को 17 और जशोदा को 12 मत प्राप्त हुए। प्रमुख पद के लिए आवेदन पत्रा में कमी पाए जाने पर सुमन का पर्चा खारिज कर दिया गया।
इसी प्रकार जिले की सात पंचायत समितियों में प्रधान के चुनाव में इण्डियन नेशनल कॉंग्रेस के तीन प्रधान और भारतीय जनता पार्टी के चार प्रधान निर्वाचित हुए हैं।
बीकानेर पंचायत समिति प्रधान पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे, जिनमें से अंजू का आवेदन पार्टी का सिंबल नहीं मिलने से खारिज हो गया। दूसरी प्रत्याशी राधा प्रघान पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गईं।
खाजूवाला पंचायत समिति के प्रधान पद पर इण्डियन नेशनल कॉंग्रेस की सरिता चौहान विजयी घोषित हुईं। चौहान ने निर्दलीय सोमपाल कौर को सात मतों से हराया। कुल विधि मान्य 15 मतों में से सरिता को 11 मत तथा सोमपाल कौर को 4 मत प्राप्त हुए।
नोखा पंचायत समिति के प्रधान पद पर भारतीय जनता पार्टी के कन्हैया लाल विजयी घोषित हुए। उन्होंने इण्डियन नेशनल कॉंग्रेस की कविता को एक वोट से पराजित किया। कुल विधि मान्य 17 मतों में से कन्हैया लाल को 9 व कविता को 8 मत प्राप्त हुए।
कोलायत पंचायत समिति के प्रधान पद पर भारतीय जनता पार्टी के जयवीर सिंह विजयी घोषित हुए। उन्होंने इण्डियन नेशनल कॉंग्रेस के श्रवण राम को 7 मतांे से पराजित किया। कुल विधि मान्य 21 मतों में से जयवीर सिंह को 14 मत मिले व श्रवण राम को 7 मत प्राप्त हुए।
पांचू पंचायत समिति के प्रधान पद पर इण्डियन नेशनल कॉंग्रेस की मुन्नी विजयी घोषित की गईं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की अलका को एक मत से पराजित किया। कुल विधि मान्य 15 मतों में से मुन्नी को 8 व अलका को 7 मत प्राप्त हुए।
लूणकरनसर पंचायत समिति के प्रधान पद पर इण्डियन नेशनल कॉंग्रेस के गोविन्द राम विजयी घोषित किए गए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के महावीर को 5 मतों से पराजित किया। कुल विधि मान्य 23 मतों में से गोविन्द राम को 14 तथा महावीर को 9 मत प्राप्त हुए।
श्रीडूंगरगढ ़ पंचायत समिति के प्रधान पद पर भारतीय जनता पार्टी के राम लाल विजयी घोषित किए गए। उन्होंने इण्डियन नेशनल कॉंग्रेस के मेघराज को 1 मत से पराजित किया। कुल विधि मान्य 21 मतों में से राम लाल को 11 व मेघराज को 10 मत प्राप्त हुए।

पंचायत आम चुनाव के तहत उप जिला प्रमुख एवं उप प्रधान के लिए 8 फरवरी को चुनाव होंगे। उप जिला प्रमुख के चुनाव जिला मुख्यालय एवं उप प्रधान के चुनाव संबंधित पंचायत समिति मुख्यालयों पर होंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा ने बताया कि उप जिला प्रमुख एवं उप प्रधान के चुनाव के लिए बैठक रविवार प्रातः 10 बजे प्रारम्भ होगी। नाम निर्देशन पत्रा प्रातः 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11ः30 बजे तक होगी। दोपहर 1 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। इसके ठीक बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करते हुए उन्ह­ चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। आवश्यक होने की स्थिति म­ दोपहर 3 से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। सायं 5 बजे या मतदान समाप्ति के ठीक बाद मतगणना होगी और परिणामों की घोषणा की जाएगी।