उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड मे खिला कमल, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना का काम करीब-करीब पूरा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है और उत्तराखंड में अपना परचम लहराया है। पंजाब में कांग्रेस की जबर्दस्त वापसी हुई है। जबकि मणिपुर और गोवा में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। उत्तर प्रदेश में 324 सीटें भाजपा गठबंधन के पक्ष में गई हैं। सपा गठबंधन को 55 सीटें, बसपा को 19 सीटें और अन्य को 5 सीटें मिलती दिख रही हैं।
पंजाब में कांग्रेस ने जबर्दस्त वापसी की है। कांग्रेस के खाते में 77 सीटें गई हैं जबकि शिरोमणि अकाली गठबंधन को 18 और आम आदमी पार्टी के खाते में 22 सीटें गई हैं। उत्तराखंड में भाजपा को 57, कांग्रेस 11, बसपा 0, अन्य को 2 सीटें मिल हैं। गोवा में भाजपा को 13 सीटें, कांग्रेस को 17 और अन्य को 10 सीटें मिली हैं। मणिपुर में भाजपा को 22 सीटें, कांग्रेस को 26, टीएमसी को 1 सीट और अन्य को 10 सीटें मिली हैं।

भारतीय जनता पार्टी बीकानेर द्वारा भारतीय जनता पार्टी का उतर प्रदेश व उतराखण्ड में बहुमत मिलने और बाकी राज्यों में बढत मिलने पर बीकानेर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है, विधायक जोशी के निवास और भाजपा कार्यालयों के बाहर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। विधायक जोशी का कहना है कि जमीन पर साफ तौर पर मोदी लहर नजर आ रही है। वहीं जस्सूसर गेट के बाहर कार्यकर्ताओं ने उत्तरप्रदेश में भाजपा की जीत की खुशी में जमकर पटाखे फोड़े। कार्यकर्ताओं ने एक साथ होली और दिवाली मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए।
देश में भाजपा की अभूतपूर्व लहर : बिहारीलाल बिश्नोई
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिहारीलाल बिश्नोई ने पार्टी की शानदार जीत पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि मोदी की राष्ट्रवादी सोच और विकास योजनाओं पर उतरप्रदेश व उत्तराखण्ड सहित इन राज्यों की जनता ने मोहर लगा दी है । पार्टी की जीत पर नोखा में जैन चौक में पटाखे छोड़े एवं मिठाईयां बांटकर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवाया श्री बिश्नोई ने कहा कि समूचे देश में मोदी का जादू आम जनता के सिर चढ कर बोल रहा है । इन्होने कहा कि आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है और इस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व राष्ट्र हित में अनेक कदम उठायेगा । इन्होने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं राज्यों में बूथ स्तर पर पार्टी के लिए परिश्रम करने वाले प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया । जीत के जश्न के मौके पर पूर्व देहात मण्डल अध्यक्ष अनोपसिंह राठौड़, शहर मण्डल अध्यक्ष सुरजमल उपाध्याय, देहात मण्डल अध्यक्ष रामदयाल मेघवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सीताराम पंचारिया, आसकरण भट्टड़, सरोज मरोठी, शिवकरण डेलू, जगदीश भार्गव, बाबुलाल माली, बजरंग पालीवाल, सुरेन्द्र भट्टड़, नरेन्द्र चौहान, कालूराम भार्गव, भगवानाराम भादू, नरेन्द्र राजपूरोहित, देवकिशन चाण्डक, चैनाराम उपाध्याय, कैलाश रांकावत, रिछपाल फोजी, सुभाष भाम्भू, मेहताब मोर पठान, रमेशनाथ नायक, जुगल राजस्थानी, लक्ष्मी शर्मा, सुनिल पूनियां, हड़मान पारवा,कैलाश थापन, राजाराम भादू, शिवरतन गोदारा, सांवरलाल खिचड़, राजकुमार धारणिया, अमित पंचारिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया
बीकानेर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मो. रमजान अब्बासी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष हनुमानसिंह चावड़ा, पूर्व मण्डल महामंत्री गोपाल आचार्य, एवं कर्मचारी नेता एन.डी. व्यास ने उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखण्ड में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं इन प्रदेशो के कार्यकर्ताओ को बधाई भेजी हैं और वहां की जनता का आभार व्यक्त किया हैं। साथ ही संयुक्त बयान में गोवा एव मणिपुर के कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया है जिन्होने विधानसभा चुनावो में अथक परिश्रम करके पार्टी को मजबुती दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान किया हैं।
उतर प्रदेश की जनता को मोदी जी के कुशल नेतृव्य में मिली गुड़ाराज से मुक्ति : दुसाद
जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद ने कहॉ की आखिर कार भारत की आम जनता व देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी का सपना कांग्रेस मुक्त भारत साकार हो गया, अब प्रत्येक राज्य मे विकास की गंगा बहेगी देश से बेराजगारी, गुड़ाराज, भष्ट्राचार कुशासन, का अन्त होगा, प्रधानमंत्री भाई नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृव्य में व राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह जी की कुशल सांगठिक शक्ति की जीत हुई है इस जीत से उतर प्रदेश और उतराखण्ड सहित देश विकास की और तेजी से आगे बढेगा।
जश्न में जिला उपाध्यक्ष कुंभाराम सिद्व, किसनाराम गोदारा, चम्पालाल गेदर, शिवरतन शर्मा, छेलू सिंह शेखावत, जिला महामंत्री सवाई सिंह तंवर, जिलामंत्री गोर्वधन भादू, अजीत सिंह हाडला, करणाराम कुम्हार, प्रदेश अल्पसंख्य मोर्चा उपाध्यक्ष सलीम भाटी, रामरतन जाट,मुकेश रंगा, रामकुमार लाटा, विक्रम सिंह राजपुरोहित, रामचन्द्र गोदारा, मदन शर्मा, कपूरीसर संरपच मुरलीधर शर्मा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार की नीतियों पर जनता ने जताया भरोसा : अविनाश जोशी
1(4)उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर शनिवार को नत्थूसर गेट के बाहर भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी के नेतृत्व में खुशियां मनाई गईं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर जश्न मनाया तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया।
इस अवसर पर जोशी ने कहा कि दोनों प्रदेशों की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केन्द्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जताकर बहुमत दिलाया है। उन्होंने कहा कि अब दोनों प्रदेशों का चहुंमुखी विकास हो सकेगा। उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य में भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के बेमेल गठबंधन को करारा जवाब है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट््रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह का कुशल नेतृत्व एवं रणनीति तथा असंख्य कार्यकर्ताओं के सतत प्रयासों से यह सफलता मिली है।
इस अवसर पर पार्षद नरेश जोशी, डिम्पल व्यास, भाजयुमो महामंत्री चंद्रमोहन जोशी, आईटी जिला संयोजक नवनीत पुरोहित, भाजयुमो नेता अभिषेक थानवी, दिनेश ओझा, अश्विनी व्यास, प्रवीण गौड़, हेतराम जाट, विकास सहारण, ऋषभ जोशी, भंवर लाल बोहरा, एडवोकेट त्रिलोक नारायण पुरोहित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।