बीकानेर। जननेता एवं नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष स्व. मक्खन जोशी की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को युवा जागृति अभियान के दूसरे चरण ‘शिक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ बीकानेरÓ की शुरूआत हुई। व्यास पार्क के पास स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिक्षक प्रशिक्षक महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास, गंगा पुनरोद्धार तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल थे। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा लगातार 17 वर्षों से सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इसी श्रृंखला में शिक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य केेे प्रति आमजन को जागरुक करने के उद्देश्य से प्रारम्भ यह अभियान भी आमजन के लिए लाभदायक रहेगा। उन्होंने कहा कि आज देश की बहुसंख्यक आबादी युवाओं की है। ऐसे में युवाओं को भी इस ओर पहल करनी होगी। इससे देश का भविष्य सुरक्षित होगा।


मेघवाल ने कहा कि स्व. मक्खन जोशी ने राजनीति में नए आयाम स्थापित किए। युवाओं को उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं को संसद भ्रमण के लिए आमंत्रित किया तथा कहा कि भविष्य में रोजगार मेले और स्किल डवलपमेंट के क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों राष्ट्र स्तरीय कंपनियां भागीदारी निभाएंगी। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने केन्द्र सरकार की युवाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया तथा कहा कि युवा इनका लाभ उठाएं।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, गोकुल जोशी, राजेन्द्र व्यास, पूर्व न्यासी अरविंद मिढ्ढा, श्री मक्खन जोशी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष शांति प्रसाद बिस्सा ने अभियान के दूसरे चरण के ‘लोगोÓ का विमोचन किया। इससे पहले अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने स्व. मक्खन जोशी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए खुलेगा पुस्तकालय

सोसायटी सचिव अविनाश जोशी ने अभियान की रूपरेखा के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा वर्षपर्यंत शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रम होंगे। उन्होंने अब तक की गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा शहरी क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी। इसके माध्यम से युवा संदर्भ पुस्तकें प्राप्त कर सकेंगे। ई-लाइब्रेरी के माध्यम से विश्वस्तरीय पुस्तकों का संकलन युवाओं के लिए किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सीए सुधीश शर्मा ने स्वच्छता के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने ‘ऑवर फॉर नेशनÓ अभियान के बारे में बताया तथा कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति जागरुक रहना चाहिए। योग गुरु दीपक शर्मा ने योग, प्राणायाम और संयमित दिनचर्या के संबंध में बात रखी। रंगाज फिजिकल के नवरत्न रंगा ने दैनिक व्यायाम के फायदे बताए। डॉ. पी. एस. बोहरा और डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली ने शिक्षा के महत्त्व के बारे में बताया। इस अवसर पर ज्योति चौधरी, मंजू व्यास, मनीषा व्यास, रक्षा शर्मा, कनिका सहित अन्य छात्राओं ने भी विचार रखे। पार्षद नरेश जोशी ने आभार जताया।


वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर सोलंकी, उप महापौर अशोक आचार्य, पार्षद लक्ष्मीनारायण व्यास, चोरुलाल सुथार, भंवर पुरोहित, उमाशंकर आचार्य, नरेन्द्र सोलंकी, मनोहरलाल जोशी, किशन लोहिया, गोपाल आचार्य, महेन्द्र चूरा, कन्हैयालाल जोशी, कॉलेज प्राचार्या डॉ मीनाक्षी शर्मा, वी-किड्स प्राचार्य अंजलि रंगा, मुकेश आचार्य, विजय सिंह पडि़हार, रामप्रकाश रंगा, कमल आचार्य, सीआर शर्मा, अरविंद किशोर आचार्य सहित अनेक लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।(PB)