3jan-2018-gahlot-sikka

सावित्री बाई फूले को दी पुष्पांजलि

बीकानेर। भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फूले का शिक्षा के क्षेत्र में अहम् योगदान रहा है। वर्षों पहले जिन्होंने शिक्षा के महत्व को समझ लिया था अब उनकी इस योगदान को जनता के समक्ष प्रस्तुत करना हमारी जिम्मेदारी है। यह बात नीरज गहलोत ने बुधवार को प्रदेश माली सैनी महासभा संस्थान के कार्यालय में सावित्री बाई फूले की 187वीं जयन्ती के अवसर पर कही। प्रदेश संगठन मंत्री कैलाश गहलोत ने सावित्री बाई फूले के जीवन परिचय के बारे में बताते हुए समाज को एकजुटता से सम्पन्नता की ओर अग्रसर होने की बात कही।

3jan-2018-OM-maali samaj
जारी हो डाक टिकट व सिक्के

जय ज्योतिबा संस्थान के नवदीप गहलोत मांग की है कि सावित्रीबाई फूले के नाम से डाक टिकट तथा सिक्के जारी किए जाएं। गहलोत ने कहा कि सावित्रीबाई फूले के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता हमें उनके द्वारा किए गए कार्यों को जनता के समक्ष प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत करना होगा।
इन्होंने दी पुष्पांजलि- आसुराम कच्छावा, मांगीलाल गहलोत, हुकुमचंद कच्छावा, विकास सोलंकी, महेंद्र देवड़ा, सुशील गहलोत, गणपतराम पंवार, जगदीश माली, भैराराम पंवार, मुकुल गहलोत, लक्ष्मी गहलोत, सूरज चौहान, सत्यनारायण कच्छावा, खुशाल पंवार, गणेश पंवार, चंद्रप्रकाश तंवर, उमेश तंवर, दिनेश चौहान, दीपक गहलोत, सांगीलाल गहलोत, बद्रीप्रसाद गहलोत, गोपाल गहलोत, रजत पडिहार, मनोज पडिहार, हनुमान गहलोत, बुलाकी राम गहलोत, रणजीत गहलोत, संजय गहलोत, दिनेश भाटी, अंकित तंवर, धीरज भाटी, जीतू गहलोत, गजानंद गहलोत, मदनलाल गहलोत, मनीष गहलोत सहित संस्था के अनेक सदस्यों व पदाधिकारियों ने सावित्री बाई फूले को पुष्पांजलि अर्पित की।

dec-lotus-1