28dec-2017-congress sthapna2

बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय डागा चौक में जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने झंडारोहण किया और कार्यक्रम की शुरुआत की। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश की रगों में बसी है 132 साल से कांग्रेस इस देश की उन्नति और महफूजी के लिए कार्य कर रही है अपने आप में कांग्रेस इस भारत की वो ताक़त है जिसके रहते इस स्वर्णिम देश की एकता और अखंडता को कोई तोड़ नही सकता।
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष जावेद पडि़हार ने कहा कि विदेशी ताकतें भारत के कुछ लोगों के रूप में इस देश की सांझा संस्कृति को तोडऩा चाहती है जिसको हम सबको मिलकर रोकना है।

lotus
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जनार्दन कल्ला ने स्थापना कहा कि महात्मा गांधी जी भी कहते थे कि धर्म व्यक्ति की निजता है और उस पर किसी को कोई ऐतराज नही होना चाहिए धर्म व्यक्तिवादी है ना कि समूह वासी लेकिन कुछ पार्टियां धर्म को समूह वासी बनाकर इस देश की निजता पर हमला कर रही है जिसको हम सबको मिलकर रोकना है। प्रदेश कांग्रेस सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ, वरिष्ठ कांग्रेसी चतुर्भुज व्यास, वल्लभ कोचर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश राजस्थानी, श्रीलाल व्यास, मोहिनी देवी टाक, कन्हैयालाल कल्ला, हारून राठोड़, हीरालाल हर्ष, उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सांखला, हजारी देवड़ा, रमेश व्यास, महासचिव विक्की चढ्ढ़ा, अनिल कल्ला, सुभाष स्वामी, आनन्द जोशी, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष सरस्वती लेघा, सचिव हबीबा चौधरी, सरोज सहगरा, जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, इंटक महिला अध्यक्ष राजू देवी व्यास, अलपसंख्यक अध्य्क्ष अमजद अबासी आईटी सेल बीकानेर प्रभारी चित्रेश गहलोत, अध्यक्ष जयदीप सिंह वाल्मीकि, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग, एससी अध्यक्ष भंवरलाल हटिला, पार्षद मोहम्मद समीउल्लाह, पूर्व पार्षद आनंद सिंह सोढा, रमजान अली कच्छावा, गजानंद शर्मा, कर्नल शिशुपाल सिंह, प्रवक्ता गौरीशंकर व्यास, शहर सचिव राहुल जादुसांगत, राजेश आचार्य, रवि पुरोहित, विकास तंवर, देवेंद्र बिस्सा, टीकूराम मेघवंशी, एजाज पठान, करणीसिंह राजपुरोहित, श्याम तंवर, सुमित कोचर, हाजी खान, अहमद अली भाटी, सोहन चौधरी, मोह्माद फारूक, आनद सिंह राठौड़, सुमित जोशी, किशन पंवार, एनुल अहमद, मुनीर अहमद, महावीर राजपुरोहित, सरोज सहगरा, मंजू , आशा स्वामी, मुमताज़ शेख, शर्मिला पंचारिया तथा नितिन वत्सस सहित अनेक कांग्रेस सदस्य व पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।