दूसाद की नियुक्ति पर बोले देवीसिंह भाटी, थोंपा गया अध्यक्ष हमें मंजूर नहीं : भाटी
प्रेस वार्ता कर खुलकर दर्ज कराया विरोध

बीकानेर (ओम दैया)। जिला देहात भाजपा अध्यक्ष पद पर सहीराम दूसाद की नियुक्ती का खुलकर विरोध करते भाजपा दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने मुखरित स्वरों में कहा है कि देहात भाजपा का यह थोपा गया अध्यक्ष हमें किसी सूरत में मंजूर नहीं है। बरसलपुर हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री ने कहा कि जो आदमी सदैव ही भाजपा विरोधी रहा है उसे हम देहात अध्यक्ष के रूप में कैसे स्वीकार कर सकते है। भाटी ने तल्ख लहजे में आरोप लगाते हुए कहा कि सहीराम दूसाद का जुड़ाव शुरू से कांग्रेसी लॉबी के नेताओं के साथ रहा है, यह अनेक मौकों पर भाजपा का विरोध कर चुका है।

बीकानेर भाजपा में यह प्राथमिक सदस्य ही नहीं है,इसने मांउण्ड आबू से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता हासिल कर रखी है। पार्टी में 80 प्रतिशत लोगों ने इसका खुलकर विरोध किया है । दूसाद की नियुक्ति के मामले में पार्टी प्रदेश नेतृत्व को खुली चुनौती देते हुए देवीसिंह भाटी ने कहा कि भाजपा विरोधी लॉबी के शख्स की देहात जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्ती का हर स्तर पर विरोध किया जायेगा। भाटी ने कहा कि इसका विरोध करने वाला मैं अकेला ही नहीं बल्कि बीकानेर भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल है। भाटी ने आश्यर्च जताते हुए कहा कि दूसाद को देहात भाजपा की कमान सौंपे जाने से पहले पार्टी नेतृत्व ने बीकानेर के स्थानीय नेताओं से सलाह मशविरा तो दूर चर्चा भी नहीं की।

उन्होने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि दूसाद को यह नियुक्ति किसी योग्यता या जन-जुड़ाव के दम पर नही बल्कि चापलूसी के दम पर मिली है।
इस अवसर पर भाजपा नेता के.के. शर्मा, सुनिल बांठिया, दिलीप पुरी, शिवराज विश्नोई, गोपाल किसन गहलोत, पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा, राकेश माथुर, अनिल शर्मा, विष्णु जोशी, देवी लाल पारीक, राजु पारीक, दिनेश ओझा, अभय सिंह चेनपुरा मौजूद थे।
अख़बारों की कटिंग दिखाते हुए आगे कहा कि वर्तमान में भाजपा के बीकानेर जिले में संगठन में जिला प्रभारी,देहात जिला अध्यक्ष,युवा जिला अध्यक्ष,किसान अध्यक्ष,सभी एक ही समाज के होने से अन्य समाज के लोग जो पार्टी से 36 कौमो के जुड़े से पार्टी से जुड़े है, उनके दिमाग़ में विचार में गलत संदेश जा रहा है,पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओ के दिलो दिमाग में गहरा आधात पहुँचा है।

श्री भाटी ने मीडिया को यह भी बताया कि जिस कार्यक्रम की अगवाई नव नियुक्त अध्यक्ष करेगे उन कार्यक्रमो का बहिष्कार भी किया जाएगा।
भाटी जी की प्रेस वार्ता के दौरान भाटी प्रवक्ता सुनील बांठिया, पं गायत्री प्रसाद शर्मा, दिलीप पुरी, शिवराज बिश्नोई, डुंगर कॉलेज अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, के के शर्मा, दिनेश औझा,भवानी सिंह खारा, गोपीकिशन गहलोत,विष्णु जोशी,देवीलाल पारीक,राकेश माथुर सुनील आसोपा,
कपिल दाधीच, तनुज सारस्वत, रणवीरसिंह, अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।