Dr Kumar Ganesh and Dr Kailash Pragya Honored in Mumbai
Dr Kumar Ganesh and Dr Kailash Pragya Honored in  Mumbai
बीकानेर । दुनिया भर की पचास सर्वश्रेष्ठ भारतीय प्रतिभाओं का सम्मान मुंबई के जूहू स्थित इस्कोन स्टेडियम में किया गया। इस समारोह में बीकानेर के डाॅ. कुमार गणेश और डाॅ. कैलाश प्रज्ञ सुथार को ‘अंक ज्योतिष’ के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
डाॅ. कुमार गणेश ने बताया कि निर्णायक मंडल में पूर्व सांसद एवं साप्ताहिक समाचार पत्र ‘चैथी दुनिया के संपादक संतोष भारतीय, राष्ट्रीय कृषक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. कृष्णबीर चैधरी, महामंडलेश्वर मार्तंड पुरी तथा मायापुरी के प्रधान संपादक पी. के. बजाज थे।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिदंरजीत सिंह बिट्टा, उत्तरप्रदेश के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सहित संतोष भारतीय, महामंडलेश्वर मार्तंड पुरी, डाॅ. कृष्णबीर चैधरी तथा पी. के. बजाज अतिथि के रूप में मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने वीडियो संदेश में आयोजन की सराहना की तथा सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं को शुभकामनाएं दीं। श्रीमती ऋतुसिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
सम्मानित प्रतिभाओं को पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान किए गए।
समारोह के दौरान पाश्र्वगायिक डाॅ. जसविंद्र नरूला, स्वदेशी जागरण मंच के नईदिल्ली के सहसंयोजक  अश्विनी महाजन, फिल्म लेखक अभिलाष, फैशन डिजायनर अर्चना कोचर, दुबई की कत्थक नृत्यांगना निशी सिंह, बैंकाक के चिकित्सक डाॅ. कमलजीत सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।