गंगाशहर। उत्तर पश्चिम रेलवे, बीकानेर के मंडल रेल प्रबंधक अनिल कुमार दुबे मंगलवार को गंगाशहर स्थित नैतिकता का शक्तिपीठ पर पहुंचे तथा आचार्यश्री तुलसी की समाधि के दर्शन किये। इस अवसर पर डीआरएम अनिल कुमार दुबे ने कहा कि आचार्यश्री तुलसी के समाधि का दर्शन करना एक अद्भुत अनुभव था।

यहां आकर आचार्यश्री तुलसी के जीवन प्रसंगों के बारे में विचारपूर्वक जानकारी प्राप्त हुई जो अविस्मरणीय है। डीआरएम दुबे ने बताया कि इस दौरान नैतिकता का शक्तिपीठ परिसर में स्थित आचार्यश्री तुलसी की फोटो प्रदर्शनी व विशाल पुस्तकालय को देखकर अपार खुशी का अनुभव हुआ। आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने बताया कि डीआरएम अनिल दुबे व रंगकर्मी सुधेश व्यास शक्तिपीठ पहुंचे और यहां राजस्थानी साहित्य शोध संस्थान का अवलोकन किया। इस दौरान डीआरएम अनिल दुबे व रंगकर्मी सुधेश व्यास का अध्यक्ष छाजेड़ ने जैन पताका पहनाकर व महामंत्री जतनलाल दूगड़, तेरापंथी सभा के मंत्री अमरचन्द सोनी द्वारा ने साहित्य व स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया।