बीकानेर। पीपल, बड़ और नीम के सैकड़ों वृक्षों का रोपण हो रहा था, बाबा रामदेव के जयकारे भी लग रहे थे। बड़ों के साथ-साथ ब’चे भी पेड़ रोपकर पर्यावरण चेतना का संदेश दे रहे थे।
यह नजारा था सुजानदेसर स्थित मीरा बाई धोरे का जहां बुधवार सुबह करीब नौ बजे श्री कृष्ण गोवर्धन समिति की गोचर भूमि पर लगभग 400 वृक्षों को रोपा गया। मस्त मंडल सेवा संस्था, रामलाल सूरज देवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट तथा बाबा रामदेव सेवा समिति ट्रस्ट गंगाशहर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस वृक्षारोपण में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने कहा कि बड़ों के साथ-साथ ब’चों में पर्यावरण की चेतना जागृत करना जरूरी है। ब’चे देश का भविष्य हैं और इनमें सुसंस्कारों की नींव रख कर ही समाज के गौरव को बढ़ा सकते हैं।


नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ यह संकल्प भी लेना होगा कि इन वृक्षों की देखरेख समय-समय पर अवश्य करते रहें। मस्त मंडल संस्था के मूलचन्द सामसुखा ने बताया कि गोचर में हरियाली फैलाने और पर्यावरण की चेतना जगाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए उक्त सेवा संस्थाओं के साथ यह वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। सामसुखा ने बताया कि केवल वृक्षारोपण ही नहीं बल्कि एक व्यक्ति को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है कि वह टैंकर से यहां समय-समय पर पेड़ों को पानी भी डाले तथा देखरेख करे।
यह रहे उपस्थित- मस्त मंडल के देवेन्द्र बैद ने बताया कि कार्यक्रम में जिला उद्योग संघ के डी.पी. प’चीसिया, विनोद बोथरा, बंशीलाल तंवर, भाजयुमो शहर जिला महामंत्री विक्की गहलोत, पार्षद भगवतीप्रसाद गौड़, तेजाराम राव, आनन्द सोनी, सूरजाराम गहलोत, पार्षद शिवकुमार रंगा, श्रवण गोदारा, हजारीप्रसाद देवड़ा, निर्मल गहलोत, विशाल गोलछा, विजय मालू, पूनमचन्द चौरडिय़ा, सुरेश मारु, प्रकाश भंसाली, सम्पत सांड, किशोर भंसाली, राजेश बोथरा, भैरोदान सेठिया, नवरत्न डागा, बुलाकी मारु, सुरेन्द्र कोचर, छैलू सिंह, तोलचन्द जोशी, सत्यनारायण गहलोत सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।(PB)