बीकानेर। मानसून के आने से पहले ही शहर में सेल, प्रदर्शनी और खरीदारी की बहार शुरू हो गई है। रविवार को रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल वृन्दावन में तीसरे दिन शानदार प्रदर्शनी का आगाज हुआ।
प्रदर्शनी का केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अवलोकन किया महिलाओं की स्टॉल्स को देखकर कहा कि बीकानेर में महिला ग्रुपो का सराहनीय प्रयास से बीकानेर से बनी बहुतसी चीजों का देश ही नहीं विदेशो में डिमांड हैं! महिला संगठनों का यह प्रयास सराहनीय हैं और इससे मातृ शक्ति को व्यवसाय और उत्पादन के क्षेत्र में अपना और शहर का नाम रोशन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने प्रदर्शनी की आयोजिकाओं ज्योति शर्मा, डॉली शर्मा और वीणा शर्मा को महिलाओं के उत्साहवर्धन और प्रदर्शनी के लिए शुभकामनाएं दी।


आयोजक ज्योति शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में लगी करीब 30 स्टाल्स में डिजाइनर पर्स, साडिय़ां, मेकअप और आर्टिफिशियल ज्वैलरी, फैंसी सूट्स, बच्चों के कपड़े व खिलौने, ब्यूटी केयर प्रोडक्ट, हर्बल प्रोडक्ट्स, 99 गिफ्ट्स, घर के बने खाद्य और बहुत कुछ सस्ते दामों पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ये प्रदर्शनी 3 दिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक चली ! जिसमे अलग ग्रुप की महिलाओ ने अपने अपने प्रोडक्ट का स्टॉल लगाकर डेमो किया। इस अवसर अवलोकन करने वालों में सर्व दर्जी समाज के अध्यक्ष भवरलाल बडग़ुजर, मधुरिमा सिंह, मीना आसोपा, अविनाश जोशी, शिव कुमार रंगा, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ओबीसी वर्ग प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार ओम दैया, धर्मप्रकाश सोनी, जसवंत दैया, जतन सोलंकी, कमल जीत कौर, सहित सेकड़ो लोगो ने खरीदारी की और महिलाओ के इस प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा की।